महिला को बेहोश कर एक सप्ताह तक किया बलात्कार, किसी तरह चंगुल से छूट पहुंची पुलिस के पास
महिला को बेहोश कर एक सप्ताह तक किया बलात्कार, किसी तरह चंगुल से छूट पहुंची पुलिस के पास
Share:

अमृतसर। महिला को बेहोश कर एक सप्ताह तक बलात्कार करने के आरोप में थाना राजासांसी पुलिस ने गांव सांघना निवासी अंग्रेज सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी ने सड़क के किनारे खड़ी पीड़ित महिला का अपहरण कर लिया था। उसके बाद एक सप्ताह तक बंधी बनाकर रखा। मौका मिलते ही महिला आरोपी के भाग निकली और पुलिस के पास जा पहुंची और फिर सुनाई अपने साथ हुई घिनौनी हरकत की कहानी। आरोपी फरार है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है।

पुलिस शिकायत में 26 वर्षीय पीड़िता महिला ने कहा कि उसकी शादी कुछ महीने पहले ही हुई है। 18 अगस्त को वह अपने मायके घर गांव रडाला में आई थी। 28 अगस्त को घर पर सभी सदस्य अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। इसलिए भतीजे को स्कूल वैन से लेने के लिए दोपहर के समय घर से थोड़ी दूरी पर मेन सड़क पर चली गई। अभी वैन नहीं आई थी और वह खड़ी इंतजार कर रही थी। इतने में आरोपी अपनी कार में आया और जबरदस्ती अंदर बैठा लिया।

कार में बैठाते ही आरोपी ने उसे कुछ सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गई। होश आया तो वह एक कमरे में थी और आरोपी उसके पास बैठा था। आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। लाख दुहाई देने पर भी आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। दुष्कर्म का यह सिलसिला एक सप्ताह तक चलता रहा। 4 अगस्त को किसी तरह मौका मिलते ही महिला, आरोपी के चंगुल से निकालकर भागी और किसी राहगीरो से फ़ोन मांगकर अपने भाई को फोन किया। घटना की पड़ताल में जुटी सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर कौर ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -