इनकम टैक्स के छापे में मिली 500 करोड़ की अघोषित संपत्ति, अब विजय कुमार नायडू ने पेश की सफाई
इनकम टैक्स के छापे में मिली 500 करोड़ की अघोषित संपत्ति, अब विजय कुमार नायडू ने पेश की सफाई
Share:

नई दिल्ली: अपने आप को भगवान बताने वाले विजय कुमार नायडू ने आज एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि वह देश छोड़ कर भागे नहीं हैं, बल्कि वह भारत में ही हैं। उसने कहा है कि न तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और ना ही सरकार ने कहा है कि मैं देश से भागा हूं। आयकर विभाग की छापेमारी में 500 करोड़ की अघोषित संपत्ति का पता चलने के बाद स्वयंभू नायडू ने एक विडियो जारी करते हुए स्पष्टीकरण दिया है।

मंगलवार को अपने बेटे के संपत्तियों पर इनकम टैक्स द्वारा छापा पड़ने के बाद कल्कि भगवान ने वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा कि मैं यहीं भारत में हूं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कथित अध्यात्मिक गुरु कल्कि भगवान से सम्बंधित समूह के 40 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 500 करोड़ रुपये से अधिक के काला धन बरामद किया था।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने धार्मिक प्रवचन और बेहतर जीवन जीने के तरीके (वेलनेस कोर्स) सिखाने के नाम पर काला धन इकठ्ठा करने वाले चेन्नई के एक समूह पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। वहां से अधिकारियों ने 500 करोड़ रुपये से भी अधिक के काला धन का पता लगाया। इस समूह ने भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में निवेश किया।

आईएनएक्स मीडिया मामलाः चिदंबरम के बेटे कार्ति समेत सभी आरोपियों को 24 अक्टूबर को पेश होने का आदेश

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आई गिरावट, जानें नई कीमत

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, सोशल मीडिया से लोकतंत्र को खतरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -