सिविल वॉर को रोकने के मकसद से सीरिया में होने वाली शांति वार्ता रद्द
सिविल वॉर को रोकने के मकसद से सीरिया में होने वाली शांति वार्ता रद्द
Share:

जेनेवा: पिछले कई सालों से पश्चिमी एशियाई देश सीरिया में शांति बहाल करने के लिए यूएन ने शांति वार्ता आयोजित करने का निर्णय लिया था। जो अब टल गई है। संयुक्त राष्ट्र ने इस शांति वार्ता को 25 फरवरी तक के लिए अस्थायी विराम लगा दिया है।

संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत स्टीफन डि मिस्तूरा ने घोषणा की है कि सीरिया सिविल वॉर मामले में प्रारंभिक वार्ता से निकले निष्कर्ष के आधार पर शांति वार्ता को अभी और समय दिया जाना चाहिए। वार्ता गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र के जेनेवा स्थित कार्यालय में होनी थी। हालांकि मिस्तूरा ने यह साफ किया कि वार्ता को अस्थायी तौर पर रद्द करने का ये अर्थ कदापि नही है कि यह वार्ता का अंत या विफल होना है।

सीरिया में राष्ट्रपति शासन होने के बावजूद शांति के सारे प्रयास नकाम हो रहे है। विद्रोहियों औऱ आतंकियों ने वहां हिंसा को कायम रखा है। अमेरिका और रुस जैसे दो शक्तिशाली देश शांति वार्ता के नाम पर अपनी-अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे है। सीरिया में चल रहा सिविल वॉर कोई नई बात नही है। इससे पहले भी इस क्षेत्र के कई अफ्रीकी व एशियाई देश इस समस्या से जूझते रहे है।

लीबिया में कर्नल मुअहम्मद गद्दाफी का जनाविरेाधी शासन था वहीं मिस्र में होस्नी मुबारक की तानाशाही भी जनता ने नकार दी। कुवैत और ईराक में भी ऐसे हिंसात्मक आंदोलन हुए हैं। अमेरिका का मानना है कि लीबिया की तरह सीरियाई लोग भी असद सरकार से नाखुश हैं और वहां लोकतांत्रिक पुर्नस्थापना की जरूरत है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -