उत्तर कोरिया के खिलाफ, यूएन में पारित हुआ निंदा प्रस्ताव
उत्तर कोरिया के खिलाफ, यूएन में पारित हुआ निंदा प्रस्ताव
Share:

संयुक्तराष्ट्र। उत्तर कोरिया पर आरोप लगे हैं कि, यह देश अपने अधिकांश संसाधनों का उपयोग परमाणु हथियारों के परीक्षण और सामरिक क्षमता को बढ़ाने में कर रहा है। यहां पर लोगों को पर्याप्त भोजन और अच्छी चिकित्सा व्यवस्था की जरूरत है लेकिन, इन बातों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह बात संयुक्त राष्ट्र की महत्वपूर्ण समिति ने व्यक्त की है। योरपीय संघ व जापान द्वारा प्रायोजित किए गए प्रस्ताव को, महासभा की मानवाधिकार समिति के मत के बिना स्वीकृति दे दी गई।

इस तरह के प्रस्ताव को लेकर बात सामने आई है कि,193 सदस्यों वाली महासभा के पास इसे भेजा जाना है। संयुक्त राष्ट्र में जापान के राजदूत कोरो बेशो ने कहा कि, उत्तर कोरिया की आवश्यकता के बावजूद, अधिकारी अपने संसाधानों का इस्तेमाल अपने लोगों की मदद करने की जगह परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइलों के निर्माण के लिए कर रहे हैं,इसे दिसंबर माह तक अपनाया जा सकता है।

हालांकि यूएन में उत्तर कोरिया के राजदूत जा सोंग ने यूएन की समिति के प्रस्ताव को नकार दिया। मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में जापान के राजदूत कारो बेशो ने उत्तर कोरिया पर आरोप लगाया कि, यह परमाणु हथियारों का परीक्षण करने में लगा है। जबकि इसे ऐसा नहीं करना चाहिए। उत्तर कोरिया इस तरह के प्रयास कर हथियारों की होड़ को बढ़ा रहा है।

अमेरिका -साउथ कोरिया का सैन्य अभ्यास शुरू

नार्थ कोरिया के खिलाफ अमरीका ने ये शक्तिशाली विमानवाहक पोत

रिओ ओलिंपिक हारने के बाद कुछ ऐसा व्यवहार हुआ खिलाड़ियों के साथ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -