ISIS की सेक्स स्लेव प्राइज लिस्ट का खुलासा, उम्र के हिसाब से बिकती है लड़कियां
ISIS की सेक्स स्लेव प्राइज लिस्ट का खुलासा, उम्र के हिसाब से बिकती है लड़कियां
Share:

संयुक्त राष्ट्र : इस्लामिक स्टेट द्वारा लड़कियों को सेक्स स्लेव की तरह उपयोग करने की बात अक्सर सामने आती रही हैं। लेकिन साफ तौर पर इसका पर्दफाश नहीं हो सका कि असल में इनकी क्या कीमत तय की जाती है। संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार इस्लामिक स्टेट की सेक्स कीमत सूची को उजागर किया है। इसमें लड़कियों की उम्र के हिसाब से उनकी कीमत तय की गई है।

साथ ही, इसमें ये भी लिखा है कि IS फाइटर के लिए उसका क्या रेट होगा और अन्य कस्टमर के लिए उसे कितनी कीमत में बेचा जाएगा। इस्लामिक स्टेट ने ये सूची गत वर्ष नवंबर में जारी की थी। संयुक्त राष्ट्र को इसकी हार्ड कॉपी अप्रैल में प्राप्त हुई, जिसके बाद इसकी सत्यता की पुष्टि की गई।

अब यूएन के 'सेक्रेटरी जनरल फॉर सेक्शुअल वॉइलेंस इन कॉन्फ्लिक्ट' के विशेष प्रतिनिधि जैनाब बांगुरा ने इस सूचि को सही ठहराया है। बंगुर ने बताया की यहाँ लड़कियों को महज किसी वास्तु की तरह समझा जाता है, और एक लड़की को पांच से छह कस्टमर खरीद सकते है। कई बार तो ऐसा समय आता है की संघटन के कुछ फाइटर हजारों डॉलर की फिरौती के लिए इन लड़कियों को दोबारा इनके परिवार को ही बेच देते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -