श्रीनगर। जम्मू - कश्मीर के बारामूला में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के चीफ आपरेशन कमांडर उमर खालिद को सेना ने एन्काउंटर में मार गिराया है। इस आतंकी पर करीब 7 लाख रूपए का इनाम रखा गया था। आतंकी को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है कि, जेहाद और जन्नत की बात करने वाला यह दहशतगर्द कई लड़कियों से संपर्क रखता था। जैश ए मोहम्मद का यह आतंकी भी ठीक वैसे ही कारणों से मारा गया जिन कारणों से आतंकी अबु दुजाना मारा गया।
दरअसल आतंकी खालिद लडकियों से संपर्क रखता था। एक लड़की जब प्रेग्नेंट हो गई तो, खालिद इससे दूर हो गया। ऐसे में लड़की ने खालिद से बदला लेने की ठानी। उसने खालिद के ठिकाने की जानकारी सुरक्षा बल को दे दी और सुरक्षा बल ने संयुक्त अभियान चलाकर एनकाउंटर में उसे मार दिया। आतंकी बुरहान वानी भी ऐसा ही आतंकी था, जिसे अपनी एक छोटी सी गलती के चलते अपनी जान गंवानी पड़ गई।
गौरतलब है कि आतंकी अबु दुजाना के एनकाउंटर के पहले सुरक्षा बल के एक जवान ने स्थानीय नागरिक की मदद से आतंकी दुजाना से चर्चा की थी। जिसमें यह जानकारी सामने आई थी कि, दुजाना जैसे आतंकियों का मानना होता है कि यदि वे लड़ते हुए जेहाद के लिए मारे गए तो उन्हें जन्नत की हूरें मिलती हैं। लड़कियों के दीवाने उमर खालिद पर भी संभवतः यही जुनून सवार था। जिसके कारण वह मारा गया।
किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए वायुसेना तैयार