कमलनाथ सरकार के मंत्री ने दिग्विजय सिंह पर लगाया बड़ा आरोप
कमलनाथ सरकार के मंत्री ने दिग्विजय सिंह पर लगाया बड़ा आरोप
Share:

भोपालः मध्य प्रदेश में 15 साल के वनवास के बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस शुरू से ही आंतरिक विरोधाभासों में घिरी है। विपक्षी राज्य में ढ़ाई सीएम होने के बात करते रहे हैं। राज्य में कांग्रेस के तीन गुट हैं। जिसमें सीएम कमलनाथ,पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और सिंधिया के गुट शामिल हैं। अब राज्य में सरकार के एक मंत्री ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। वन मंत्री उमंग सिंघार ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सिंह पर कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

उमंग ने दिग्विजय सिंह पर रेत और शराब कारोबार का भी आरोप लगाया है। हालांकि, मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी सिंघार के साथ आ गए, मगर पांच मंत्रियों ने सिंह के समर्थन में मोर्चा खोल दिया। इस पर राज्य के सीएम कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि सरकार कौन चला रहा है। इतना ही नहीं भाजपा भी इसमें कूद पड़ी।

उसने कांग्रेस हाईकमान से हस्तक्षेप की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी लेते हुए कांग्रेस आलाकमान से मांग की है कि उसे हस्तक्षेप कर यह तय करना चाहिए कि सरकार कौन चलाए। वन मंत्री ने सीधे तौर पर दिग्विजय सिंह पर पर्दे के पीछे से सरकार चलाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा कई मंत्री भी दबे स्वर में दिग्विजय सिंह की दखलंदाजी पर सवाल उठा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीते दिनों मंत्रियों के नाम एक पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने मंत्रियों से मुलाकात का समय भी मांगा था। उनके बयान का राज्य के अन्य मंत्रियों ने भी समर्थन किया है। कमलनाथ के सरकार में दिग्विजय सिंह रके बेटे भी शामिल हैं। दरअसल राज्य में अध्यक्ष पद को लेकर पहले से ही खेमेबाजी चल रही है।

आरएसएस की नजर बंगाल पर, संघ प्रमुख ने दिया कार्यकर्ताओं को यह मंत्र

जम्मू-कश्मीर: बीजेपी के अलावा कोई दल सक्रिय नहीं, नजरबंद हैं विपक्षी नेता

कांग्रेस में ही रहेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा या होंगे बाहर, आज होगा बड़ा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -