शाहरुख़ और शहनाज के डांस ने बाँधा समा, देखने वालों के खुले रह गए मुंह
शाहरुख़ और शहनाज के डांस ने बाँधा समा, देखने वालों के खुले रह गए मुंह
Share:

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपने नए लुक को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। वहीं बीते दिन यानी रविवार को शाहरुख खान ने उमंग फेस्टिवल 2022 में धूम मचाई। जी हाँ और यहाँ उन्होंने इवेंट में डांस परफॉर्मेंस देकर फैंस को स्पेशल ट्रीट दी है। इस दौरान सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की डांस परफॉर्मेंस के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। जी दरअसल शाहरुख खान ने स्टेज के किंग बनकर धमाकेदार वापसी की है। इस दौरान अपने डैपर लुक और चार्म से फैंस को इंप्रेस करने में किंग खान ने कोई कसर नहीं छोड़ी। आप सभी को बता दें कि शाहरुख खान ने उमंग 2022 में अपने फेमस गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। इस दौरान उन्होंने फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी के गानों पर परफॉर्म किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetuShehnaaz_Army27 (@neetushehnaaz_army27)

अब शाहरुख खान के फैंस इन वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं। यहाँ शाहरुख खान ने सॉन्ग आई एम द बेस्ट पर भी परफॉर्मेंस दी। जी हाँ और इसे देखने के बाद लोगों का यही कहना है कि किंग खान सच में बेस्ट हैं। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस के इवेंट उमंग 2022 में बॉलीवुड और टीवी जगत के नामी सितारों ने शिरकत की थी। हालाँकि इस इवेंट के सबसे बड़े हाईलाइट किंग खान ही थे और उनके अलावा शहनाज गिल का भी जादू चला। जी दरअसल शहनाज ने अपनी पहली लाइव परफॉर्मेंस दी। इस दौरान शहनाज ने कटरीना कैफ के गाने चिकनी चमेली पर डांस किया।

जी हाँ और शहनाज ने अनिल कपूर के साथ नाच पंजाबन गाने पर डांस कर रंग जमाया। इस दौरान अपने डांस परफॉर्मेंस से पहले शहनाज ने कहा- मैं पहली बार लाइव परफॉर्मेंस करने जा रही हूं आप लोगों के लिए। अच्छा लगे तो थैंक्यू। ना लगे तो फिर भी अच्छा बोलिए। वैसे शहनाज की स्टेज पर एनर्जी ने लोगों का दिल जीत लिया है। इसी के साथ इवेंट में कार्तिक आर्यन ने भी स्टेज पर धमाल मचाया। जी दरअसल कार्तिक ने अपना स्वैग दिखाते हुए भूल भुलैया 2 के टाइटल ट्रैक पर डांस किया। इस इवेंट को टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, सौम्या टंडन, दिव्यांका त्रिपाठी, नेहा धूपिया समेत कई सितारों ने अटेंड किया था।

आखिर क्यों RD बर्मन ने क्यों अपने ही पिता पर लगाया था धुन चोरी का इल्जाम।।?

बहुत कीमती हैं शाहरुख के सिल्वर स्नीकर्स, जानकर रह जाएंगे हैरान

'कोई विश मांगों माई लव', बर्थडे पर केक खिलाते हुए अर्जुन से बोलीं मलाइका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -