'सनातन काल से ही भारत हिंदू राष्ट्र था, है और हिन्दू राष्ट्र ही रहेगा'
'सनातन काल से ही भारत हिंदू राष्ट्र था, है और हिन्दू राष्ट्र ही रहेगा'
Share:

ललितपुर: भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समर्थन में शनिवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक कार्यक्रम किया। इस दौरान उमा भारती ने कहा कि भारत हमेशा से एक हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र रहेगा। उमा भारती ने कहा कि ये किसी सरकार या जनता के ऐलान से नही हुआ है, ये सनातन काल से है। 

दरअसल, उमा भारती नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में बोलते हुए उमा भारती ने कहा कि विपक्षी कहते हैं कि भाजपा भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहती हैं। हम आपसे कहते हैं कि भारत शुरू से हिन्दू राष्ट्र था, हिन्दू राष्ट्र है और हिन्दू राष्ट्र ही रहेगा। उमा भारती ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ को घर-घर जाकर आम जनता को CAA की सही जानकारी देनी चाहिए। 

यूपी के ललितपुर जिले में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती CAA के समर्थन में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। याहां उन्होंने तुवन मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओ और समर्थकों द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में नागरिकता कानून के बारे में जानकारी दी। आपको बता दें कि CAA में अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए गैर मुस्लिम लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है।

सीएम अशोक गहलोत की पहल से सास-बहु में छिड़ी जंग, जानिए क्या है पूरा माजरा

बिहार: सीएम पद को लेकर कांग्रेस-राजद में आई दरार, गठबंधन से किया इनकार`

उपमुख्यमंत्री ने कसा तंज, कहा- पाकिस्तान की भाषा बोल रहे...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -