उमा भारती को बीजेपी संगठन दे दी बढ़ी जवाबदारी, उपाध्यक्ष नियुक्त
उमा भारती को बीजेपी संगठन दे दी बढ़ी जवाबदारी, उपाध्यक्ष नियुक्त
Share:

नई दिल्ली : भाजपा ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती को अपना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में झांसी लोकसभा सीट से सांसद उमा भारती ने आम चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उमा भारती को  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा की। 

आज से दिल्ली में बीजेपी करेगी विजय संकल्प सभा का आयोजन

जाहिर की थी ऐसी इच्छा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि उमा भारती ने कुछ दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की। इससे पहले उमा भारती ने कहा था कि वह मई से 18 महीने की तीर्थयात्रा पर जाना चाहती हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने शनिवार शाम एक और सूची जारी कर दी। महासचिव जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। 

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने काटा टिकट, तो 'शत्रु' ने ट्विटर पर जमकर निकाली भड़ास


कई सांसदों के कटे टिकिट 

जानकारी के मुताबिक सूची में 48 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसमें झारखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, गोवा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के उम्मीदवार शामिल हैं। झारखंड और गुजरात में कई सांसदों के टिकट काटे गए हैं। इसके साथ ही गुजरात और गोवा के लिए लिए तीन-तीन विधानसभा उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया। जेपी नड्डा ने बताया कि पार्टी ने अबतक पांच सूची जारी की है और 286 उम्मीदवारों की घोषणा चुकी है। 

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 6वीं लिस्ट, इन्हे मिला टिकिट

आज से लोकसभा चुनावों में प्रचार की शुरुआत करेंगे योगी आदित्यनाथ, ऐसा है पूरा कार्यक्रम

लोकसभा चुनाव: परेश रावल नहीं लड़ेंगे चुनाव, लेकिन पार्टी के लिए करते रहेंगे काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -