कांग्रेसी हैं काली चमड़ी के अंग्रेज
कांग्रेसी हैं काली चमड़ी के अंग्रेज
Share:

रायपुर : केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने लंबे समय बाद राजनीतिक क्षेत्र में विवादित बयान दिया है। उन्होंने भाजपा की परंपरागत प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने कांग्रेसियों को काली चमड़ी का अंग्रेज कह दिया है। दरअसल उन्होंने कहा कि न तो कांग्रेस की नीतियों में परिवर्तन हुआ है और न ही उनके चेहरे में। उनका कहना था कि कांग्रेस स्वाधीनता के बाद भी फूट डालो और शासन करो की नीति अपना रही है। 

देश में अराजकता का माहौल बने रहने के लिए कांग्रेस प्रयास कर रही है। दरअसल केंद्रीय मंत्री उमा भारती छत्तीसगढ़ में नदी जोड़ो अभियान के ही साथ विभिन्न विकास कार्यों की स्थिति जानने के लिए पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय मंत्री उमा भारती को छत्तीगढ़ के महासमुंद और ओडिसा के सम्बलपुर संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिसके अंतर्गत वे दोनों ही क्षेत्रों के दौरे पर हैं। केंद्रीय मंत्री द्वारा शासकीय बैठकें लेने के बाद कांग्रेस को कोसा गया। केंद्रीय मंत्री उमा भारती छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नदी जोड़ो अभियान और विभिन्न विकास कार्यों का जायज़ा लेने के लिए पहुंची थीं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -