रूसी सेना ने चलाई 16 साल के बच्चे पर गोली लेकिन हुआ बड़ा चमत्कार
रूसी सेना ने चलाई 16 साल के बच्चे पर गोली लेकिन हुआ बड़ा चमत्कार
Share:

यूक्रेन में रूसी आक्रमण के सातवें दिन भी रूस के सैनिक तबाही मचा रहे हैं। यहाँ अब रूसी सेना ने भीड़-भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। इसी बीच यूक्रेन के एक सोलह साल के लड़के की जेब में रखे पासपोर्ट ने उसकी जान रूसी सैनिकों की गोली से बचाई है। जी हाँ और अब इस पासपोर्ट की एक तस्वीर भी आई है। हाल ही में यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस पासपोर्ट की एक तस्वीर शेयर की गई है। आप देख सकते हैं इसमें लिखा गया है, 'यूक्रेन के पासपोर्ट में छर्रे का एक टुकड़ा फंस गया।

इसने 16 साल के लड़के की जान बचाई है। लड़के का अभी ऑपरेशन किया जा रहा है। फिलहाल शहर में गोलाबारी जारी है।' आप देख सकते हैं पासपोर्ट में दिख रहा है कि उसमें एक छेद हो गया है। बताया जा रहा है यह मामला यूक्रेन के मारियूपोल शहर का है। जहाँ पासपोर्ट 16 साल के बच्चे के जेब में था और बच्चे की जान पासपोर्ट की वजह से बच गई।

हालांकि अभी बच्चा हॉस्पिटल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। आप सभी को बता दें कि इससे पहले यूक्रेन ने एक बार फिर दावा किया है कि अब रूसी सेना आम नागरिकों को भी निशाना बना रही है और उन पर जमकर गोलीबारी कर रही है। फिलहाल यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्विटर पर पासपोर्ट की तस्वीर शेयर की है, और इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि बुलेट पासपोर्ट को पार करते हुए बच्चे को लगी, लेकिन पासपोर्ट ने काफी हद तक उसकी रक्षा की।

यूक्रेन के बाद इस देश को अपना निशाना बनाएगा रूस, लीक हुई निजी जानकारी!

Russia-Ukraine War: 'भारतीय छात्रों को यूक्रेन ने बनाया बंधक, टैंक रोकने के लिए बना रहा ढाल'

भारत से नफरत करने वाले भी यूक्रेन में उठा रहे तिरंगा, क्योंकि सुरक्षा की गारंटी है 'भारत का झंडा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -