दुनियाभर में बज रहा 'भारत' का डंका, विकसित देश भी कर रहे मोदी सरकार की नीतियों की तारीफ
दुनियाभर में बज रहा 'भारत' का डंका, विकसित देश भी कर रहे मोदी सरकार की नीतियों की तारीफ
Share:

जेनेवा: अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में हिंदुस्तान का कद तेजी से बढ़ रहा है, इसका एक ताजा उदाहरण संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 77वें सत्र में देखने को मिला है, जिसमे भारत का डंका बज रहा है। विश्व के कई विकासशील और विकसित देशों ने भारत की वित्तीय और विदेश नीति की जमकर तारीफ की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत कई वैश्विक नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नीतियों की प्रशंसा की है।

UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि भारत सतत विकास लक्ष्यों (SDG) की सफलता में अहम भूमिका निभा सकता है। इसके साथ ही फ्रांस, जमैका और पुर्तगाल जैसे मुल्कों ने भी भारत की जमकर प्रशंसा की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए पीएम मोदी की टिप्पणी के बारे में बात करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति भारत की तारीफ करने वाले पहले नेता थे। बता दें कि, पीएम मोदी ने यूक्रेन पर हमले के संदर्भ में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा था कि यह समय युद्ध का नहीं है। 

इसी के साथ रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत को स्थायी सदस्य बनाए जाने का समर्थन किया। UNGA सत्र को संबोधित करते हुए सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस भारत को प्रमुख अंतरराष्ट्रीय अभिनेता के तौर पर देखता है और सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए योग्य उम्मीदवार मानता है। जमैका की विदेश मंत्री कामिना जे स्मिथ ने कोरोना महामारी के दौरान मदद के लिए भारत के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान वैक्सीन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार और भारतीयों का आभारी हूं।

मनमोहन सरकार में हुआ था देश का सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला, विपक्षी कहते थे 'रिमोट PM'

'हमने न किसी को 'कन्वर्ट' किया, न किसी का कुछ छीना'- RSS चीफ मोहन भागवत

'पाकिस्तान ज़िंदाबाद कहना उनके प्रोटेस्ट का तरीका..', PFI के समर्थन में उतरे 'लालू' के नेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -