भारत के शिवभक्तों से यूक्रेन ने माँगी मदद, बोले- 'बस महादेव बचा सकते हैं'
भारत के शिवभक्तों से यूक्रेन ने माँगी मदद, बोले- 'बस महादेव बचा सकते हैं'
Share:

इस समय पूरी दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध की आहट सुनाई दे रही है। इसकी वजह रूस यूक्रेन के बीच युद्ध है। वहीं दूसरी तरफ़ यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच पूरी दुनिया इस बात को लेकर भयभीत है कि अगर यह युद्ध बढ़ा तो दुनियाभर में संकट आ जाएगा क्योंकि इसमें कई अन्य देश भी शामिल हो सकते हैं। इन सभी के बीच भारत समेत अन्य देशों के लोग इस संकट को जड़ से ख़त्म करने के लिए प्रार्थना करने में लगे हुए हैं। अब इन सभी के बीच यूक्रेन के राजदूत का बड़ा बयान सामने आया है, जो भोले बाबा की महिमा को दिखा रहा है। जी दरसल उन्होंने कहा है कि भारत में मौजूद शिवभक्त इस युद्ध को टालने के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करें। जी हाँ सुनकर आपको हैरानी ज़रूर हो रही होगी लेकिन यह सत्य है और शिव की महिमा का वर्णन इससे ज़्यादा क्या ही होगा। जी दरअसल, नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने जो बात कही है उसका विडीओ इस समय वायरल हो रहा हैं। इसमें वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि भारत में आज महाशिवरात्रि का त्यौहार है। मेरी अपील है कि आप लोग भगवान शिव से इस युद्ध की समाप्ति के लिए प्रार्थना करें।

केवल यही नही बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि ताकि यूक्रेन के लोग इस संकट से बाहर आ सकें। आपको बता दें कि इगोर पोलिखा यह तब कहा जब उन्होंने यूक्रेन की मौजूदा हालात पर मीडिया से बात करते हुए प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन में हर रात गोलीबारी हो रही है, हर तरफ से गोलीबारी हो रही है। लोगों के घर बर्बाद हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह दुख और अफसोस की बात है कि यूक्रेन में ऐसे हालात बन गए हैं। वहीं थोड़े समय पहले इगोर पोलिखा ने भारत से इस मामले में दखल देने की भी अपील की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत का अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बड़ा कद है और हम पीएम से उम्मीद करते हैं कि वे इस मामले में दखल दें। वहीं अब इस समय इगोर पोलिखा का महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों की तरफ की गई अपील का वीडियो वायरल हो रहा है।

यूक्रेन के खार्किव शहर में गोलीबारी के कारण कर्नाटक के छात्र की मौत

महाशिवरात्रि के कारण एनएसई, बीएसई आज बंद रहेंगे

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग का गठन कब हुआ था ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -