दिवाली: ब्रिटेन में महात्मा गांधी की याद में जारी किया गया सोने-चांदी का सिक्का
दिवाली: ब्रिटेन में महात्मा गांधी की याद में जारी किया गया सोने-चांदी का सिक्का
Share:

लंदन: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान दुनिया को अहिंसा की सीख देने वाले महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को पहली बार ब्रिटेन में विशेष संग्राहक सिक्के के माध्यम से याद किया जाने वाला है। जी दरअसल ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने आज यानी गुरुवार को इस बात की घोषणा की। आप सभी को बता दें कि यह गोल सिक्का हिंदू त्योहार दीपावली के उपलक्ष्य पर रॉयल मिंट के संग्रह का हिस्सा होगा।

इस पर भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल और गांधी का एक प्रसिद्ध कोट ''मेरा जीवन ही मेरा संदेश है'' अंकित है। वैसे यह पहली बार है जब किसी आधिकारिक ब्रिटिश सिक्के के माध्यम से गांधी को याद किया जाएगा। हाल ही में ऋषि सुनक ने दिए एक बयान में कहा, ''एक हिंदू होने के नाते दीपावली पर इस सिक्के को जारी करने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। महात्मा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में एक अहम भूमिका निभाई और पहली बार किसी ब्रिटिश सिक्के के माध्यम से उनके उल्लेखनीय जीवन को स्मरण किया जाना शानदार है।''

यह सिक्का पांच पाउंड का है और इसे सोने और चांदी से बनाया जाएगा। इसी के साथ यह वैध मुद्रा है। वैसे इसे सामान्य मुद्रा चलन के लिए नहीं बनाया गया है। आप सभी को बता दें कि दिवाली के अवसर पर यानी आज गुरुवार से यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसी के साथ ही एक ग्राम और पांच ग्राम की सोने की छड़ें और धन-धान्य की देवी लक्ष्मी को दर्शाने वाली पहली ब्रिटिश सोने की छड़ भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

दीपावली की पूर्व संध्या पर राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और सीएम केसीआर ने राज्य को दिया ये संदेश

दिवाली के पहले निकला दिल्ली का दिवाला, बहुत खराब है हवा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -