सिंहस्थ 2016: नागा साधुओं में हुआ विवाद, आई गंभीर चोटें
सिंहस्थ 2016: नागा साधुओं में हुआ विवाद, आई गंभीर चोटें
Share:

उज्जैन : सिंहस्थ 2016 का आयोजन इन दिनों मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन नगर उज्जैन में हो रहा है। इस आयोजन के लिए बड़े पैमाने पर प्रमुख अखाड़ों के साधु-संत पहुंचे हैं। ऐसे में दो नागा साधुओं में आपसी विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि साधु महाराज क्रोधित हो गए और उन्होंने एक दूसरे से मारपीट कर दी। लड़ने वाले साधु दिगंबर अखाड़े के थे। इन दोनों साधुओं के बीच जोरदार मारपीट होने के बाद एक साधु गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल साधु को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि करीब 17 हजार से अधिक साधुओं ने पवित्र शिप्रा नदी के रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट से स्नान किया था। स्नान के दौरान अखाड़ों ने अपने क्रम से स्नान किया था।

इसमें कहीं भी कोई विवाद नहीं हुआ था। यूं भी कहा जाता है कि नागा साधु आम तौर पर शांत ही रहते हैं मगर जब ये अशांत होते हैं तो मरने मारने पर उतर आते हैं। नागा साधु शैव मत के प्रमुख साधुओं में होते हैं। इनके अखाड़े सिंहस्थ स्नान में प्रमुख रूप से शामिल होते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -