आधार को लेकर UIDAI की ISRO से डील, अब घर बैठे मिलेगी ये खास सुविधा
आधार को लेकर UIDAI की ISRO से डील, अब घर बैठे मिलेगी ये खास सुविधा
Share:

आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) लोगों की पहचान बन चुका है। जी हाँ और यह सभी के लिए सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है। आज के समय में इसके बिना आप किसी भी सरकारी स्कीम का फायदा नहीं उठा सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि आधार कार्ड पूरे जीवन में किसी भी व्यक्ति को सिर्फ एक ही बार जारी किया जाता है। इसी के साथ आधार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करती है। वहीं अब आधार को लेकर UIDAI ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ एक समझौता किया है, जिसका फायदा हर एक आधार कार्ड होल्डर को मिलेगा। जी दरअसल आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI और इसरो ने मिलकर लोकेशन ट्रैक करने को लेकर एक समझौता किया है। ऐसे में अब कोई भी आधार कार्ड होल्डर अपने घर के पास के आधार केंद्र का आसानी से पता लगा सकता है।

जी दरअसल इसरो, UIDAI और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालाय के इस डील के बाद देश के किसी भी हिस्से में अपने घर पर बैठकर पास के आधार केंद्र की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि UIDAI ने ट्वीट कर भी इस बारे में जानकारी दी है। जी दरअसल UIDAI ने ट्वीट कर लिखा है- ''आधार कार्ड की लोकेशन हासिल करने के लिए NRSC, ISRO और UIDAI ने मिलकर भुवन आधार पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल पर तीन फीचर्स मिलेंगे। इसके जरिए आप आधार सेंटर की ऑनलाइन जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही पोर्टल आपको आधार सेंटर तक पहुंचने का रास्ता भी बताएगा।

इसके अलावा आपको ये भी पता चलेगा कि आपके घर से आधार सेंटर की दूरी कितनी है।'' इसी के साथ मिली जानकारी के तहत इस पोर्टल के सहारे आधार सेंटर के बारे में जानकारी के लिए आपको सबसे पहले http://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर जाना होगा। वहीं इसके बाद आधार सेंटर की जानकारी के लिए Centre Nearby ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके अलावा आप Search by Aadhaar Seva Kendra ऑप्शन पर क्लिक करें, क्योंकि यहां आपको आधार केंद्र का नाम दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको केंद्र की जानकारी तुरंत मिल जाएगी। इसी के साथ आप Search by PIN Code के जरिए भी अपने आसपास के आधार सेंटर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। आखिर में आप State Wise Aadhaar Seva Kendra ऑप्शन क सलेक्ट कर अपने राज्य के सभी आधार केंद्रों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

दही-पनीर समेत इन चीजों पर आज से नई GST रेट की मार, जानिए क्या महंगा हुआ क्या सस्ता?

गोल्ड डिगर बुलाने पर भड़कीं सुष्मिता, कहा- 'मैंने सोने से ज्यादा हीरे को।।।'

Video: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीता भारत, जश्न मनाते हुए शैम्पेन में नहाए कैप्टन रोहित शर्मा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -