मुंबई: 'आप चिमटी भर गांजा सुंघते रहो', आर्यन ड्रग्स केस में बोले CM ठकरे
मुंबई: 'आप चिमटी भर गांजा सुंघते रहो', आर्यन ड्रग्स केस में बोले CM ठकरे
Share:

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों बड़ी मुसीबत में हैं। उन पर क्रूज शिप ड्रग केस को लेकर NCB का शिकंजा कसता चला जा रहा है। बीते गुरुवार को सेशंस कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन आर्यन को जमानत नहीं मिल सकी। हालाँकि फैसला सुरक्षित रख लिया गया और अगली सुनवाई के लिए 20 अक्टूबर की तारीख तय हुई है। अब इन सभी के बीच इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बयान आया है। जी दरअसल उद्धव ठाकरे ने एनसीबी पर भड़कते हुए फटकार लगाई है।

उन्होंने कहा- "पुरी दुनिया में मेरे महाराष्ट्र में ही गांजा- चरस का तूफान व्यापार चल रहा है, ऐसा सब जगह बताया जा रहा है।'' इसी के साथ आगे उन्होंने कहा- ''मैं फिर से बता रहा हूं, कि जो हमारी संस्कृति है आंगन में तुलसी लगाने की है। लेकिन ऐसा दिखाया जा रहा है जैसे अब तुलसी की जगह गांजा लगाया जा रहा हो। ऐसा जान बुझकर क्यों कर रहे हो? ऐसा नहीं है कि सिर्फ महाराष्ट्र में ये मिला है। खबर है, मुंद्रा बंदरगाह पर करोड़ों का ड्रग्स मिला, कहा है मुंद्रा? गुजरात।।। सही है? ऐसा नहीं है कि हमारी पुलिस कुछ नहीं कर रही।''

वहीं आगे उन्होंने यह भी कहा कि- ''आप यहां चिमटी भर गांजा सुंघने वालों को माफिया कहते हो? किसी एक सेलिब्रिटी को पकड़ते हो, फोटो खींचते हो और ढोल बजाते हो। हमारी पुलिस ने 150 करोड़ रुपये के ड्रुग्स बरामद किए हैं। आप चिमटी भर गांजा सुंघते रहो।। हमारी पुलिस काम करती है लेकिन खबरें सिर्फ यही आती है कि बेल हुई की नहीं।"

महाराष्ट्र: फर्नीचर मार्केट में लगी आग, चपेट में 50 से ज्यादा गोदाम

मुंबई में पकड़ाई 21 लाख की ड्रग्स, 40 साल का पेडलर गिरफ्तार

अब मुंबई की लोकल ट्रेन में 18 साल से छोटे बच्चे भी कर सकेंगे सफर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -