'कांग्रेस जिंदा है, देश शर्मिंदा है...', उदयपुर में हुई हत्या के बाद भड़की प्रज्ञा सिंह
'कांग्रेस जिंदा है, देश शर्मिंदा है...', उदयपुर में हुई हत्या के बाद भड़की प्रज्ञा सिंह
Share:

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा समर्थक के सरेआम क़त्ल के बाद मध्य प्रदेश में भी यह मामला गरमा गया है। भोपाल में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया। वहीं, बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को हिंदुओं की हत्यारी बताकर इस्तीफे की मांग की है।
 
वही सोशल मीडिया पर भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गहलोत सरकार से इस्तीफा मांगा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार को हिंदुओं की हत्यारी बताया। उन्होंने गंभीर इल्जाम लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पोषित आतंकवाद का राजस्थान में क्रियान्वयन पुन: शुरू हो गया है। संभलकर हिंदू, हिंदुस्तान कांग्रेस अभी भी जिंदा है तथा देश शर्मिंदा है। शहीद कन्हैयालाल अमर रहें।

पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर में हुई हिंसक घटना चिंता का विषय है। दोषियों पर ऐसी कार्यवाही हो कि उदाहरण बने। राजस्थान सरकार की सामर्थ्य को अपराधियों की चुनौती है। सभी राष्ट्रभक्त शांति एवं सामंजस्य बनाए रखें। पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'मेरी दोनों पक्षों के लोगों से अपील है कि वे धार्मिक उन्माद से नफ़रत फैलाना बंद करें। यही हिंसा को जन्म देता है। यह देश हम सब का है। सभी मिल-जुलकर शांति स्थापित करें। शांति के वातावरण में ही देश विकास करेगा। जैसा कि कहा जा रहा है कि पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अगर यह सही है तो मुझे पूरा भरोसा है कि आप (अशोक गहलोत) संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
 

ओवैसी को तगड़ा झटका, 5 में से 4 विधायकों ने दिया धोखा

राजभवन जा रहे कांग्रेस के इन बड़े नेताओं को पुलिस ने रोका, बीच सड़क पर मचा हंगामा

यूपी: उपचुनाव के नतीजे आते ही बसपा उम्मीदवार पर हुआ एक्शन, 5 करोड़ का आलीशान होटल सील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -