उड़ान शो की इस एक्ट्रेस पर हुआ चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में हैं भर्ती
उड़ान शो की इस एक्ट्रेस पर हुआ चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में हैं भर्ती
Share:

बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकीं और सीरियल उड़ान में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस माल्वी मल्होत्रा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यह खबर उनके फैंस के लिए एक बहुत ही बुरी खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में एक्ट्रेस पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है अब इस समय एक्ट्रेस अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malvi Malhotra (@malvimalhotra) on

खबरों के अनुसार माल्वी के पेट पर एक शख्स ने चाकू से हमला किया और जैसे ही हलमा हुआ वैसे ही माल्वी के होश उड़ गए। वह कुछ समझ ही नहीं पाई। बताया जा रहा है शख्स ने माल्वी के चेहरे को टारगेट करने की कोशिश की थी लेकिन एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को अपने हाथों से कवर कर लिया और खुद को बचाने की कोशिश की। उसी दौरान माल्वी के दाहिने और बाएं हाथ में गंभीर चोट आ गई। कुल मिलाकर माल्वी को 3 जगह गहरी और गंभीर चोट आई है जिसके कारण इस समय वह अस्पताल में हैं। बताया जा रहा है हमला करने वाले शख्स के खिलाफ वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की जा चुकी है।

अब तक माल्वी पर जानलेवा हमला करने वाले शख्स की पहचान तो नहीं हो पाई है लेकिन पुलिस का कहना है उन्होंने खोजबीन आरम्भ कर दी है। अब बात करें माल्वी के वर्कफ्रंट की बात तो वह कलर्स के हिट शो उड़ान में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्म होटल मिलन में भी काम किया है। वहीँ वह कई साउथ इंडियन फिल्मों में भी अपने जलवे दिखा चुकीं हैं।

मिर्जापुर के कालीन भैया ने बिहार के वोटरों से की यह अपील

दिल्ली के बाद अब 'जहरीली' हुई लखनऊ की हवा, कोरोना मरीजों के लिए टेंशन

नेहा कक्कड़ की शादी में उर्वशी ने पहना था इतने लाख का लहंगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -