अदालत के बाहर मुकदमा सुलझाने पर सहमत उबर
अदालत के बाहर मुकदमा सुलझाने पर सहमत उबर
Share:

नई दिल्ली। टैक्सी सेवाएं देने वाली कंपनी उबर टेक्नोलॉजीज और बलात्कार की पीड़ित एक भारतीय महिला अमेरिका की अदालत में चल रहे मुकदमे को आपस में सुलझाने पर सहमत हो गए हैं। कंपनी के एक चालक ने महिला का बलात्कार किया था और उसके बाद उबर के शीर्ष कार्यकारियों के खिलाफ महिला ने अनुचित तरीके से उसका चिकित्सकीय रिपोर्ट हासिल करने को लेकर मुकदमा दायर किया था। संपर्क किये जाने पर उबर ने भी इस बात को माना।

उबर ने कहा कि सभी पक्षों के बीच समझौते की सहमति बन गई है और जनवरी में यह मामला खत्म हो जाएगा। हालांकि समझौते की शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है। महिला का उबर के एक चालक ने 2014 में दिल्ली में बलात्कार किया था। महिला ने इस बाबत मामला दायर किया था पर बाद में स्वेच्छा से उसने इसे वापस ले लिया था।

इस साल जून में महिला ने कंपनी और उसके निष्काषित मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्राविस कलानिक के खिलाफ चिकित्सकीय रिकॉर्ड अनुचित तरीके से हासिल करने और गलत कहानियां बनाने को लेकर मुकदमा दायर किया था। उल्लेखनीय है कि उबर इस साल की शुरुआत में कुप्रबंधन तथा कार्यस्थल पर शोषण समेत कई मुद्दों में उलझी थी। उसके एक पूर्व कर्मी ने ब्लॉग लिखकर कंपनी में यौन शोषण एवं यौनिक भेदभाव का आरोप लगाया था।

 

Video : इस जादुई चीज़ ये शख्स हो सकता है गायब

दो दिन के गुजरात दौरे पर सीएम योगी

बांग्लादेश ने किया कप्तान का चयन, कोच को लेकर हैं सोच

मिंत्रा के ग्राहकों से धोखाधड़ी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -