अब अरब देश के लिए भी रेल इंजन की आपूर्ति करेगा डीरेका
अब अरब देश के लिए भी रेल इंजन की आपूर्ति करेगा डीरेका
Share:

वाराणसी : वियतनाम, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार जैसे 11 देशों को रेल इंजनों का निर्यात करने वाला वाराणसी स्थित डीरेका अब संयुक्त अरब अमीरात को भी रेल इंजनों की आपूर्ति करेगा। एतिहाद रेल से डीरेका को अत्याधुनिक तकनीक के पांच रेल इंजनों के निर्माण के साथ ही अतिरिक्त कलपुर्जों की आपूर्ति के लिए क्रय आदेश मिलने की संभावना है। एतिहाद रेल के संपत्ति प्रबंधक निदेशक के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने डीजल रेल इंजन कारखाने का भ्रमण करने के बाद यह संकेत दिया है। इस प्रतिनिधिमंडल ने डीरेका की महाप्रबंधक से मुलाकात भी की। 

बता दें की अब तक डीरेका ने लगभग 11 देशों को 156 डीजल रेल इंजनों का निर्यात किया है, जिनमें तंजानिया, वियतनाम, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यान्मार, सूडान, सेनेगल, माली, अंगोला, मोजाम्बिक एवं मलेशिया जैसे देश शामिल है। हाल ही में डीरेका ने श्रीलंका को एक रेल इंजन का निर्यात किया है। डीरेका ने विगत वर्ष रेल इंजनों की बिक्री से 333 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया। इस वर्ष 372 करोड़ का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। 

एक मात्र आधुनिक कारखाना 
जानकारी के लिये बता दें डीजल रेल इंजन कारखाना में चालू वित्तीय वर्ष में मिले 400 इलेक्ट्रिक रेल इंजन बनाने के लक्ष्य और घटते डीजल रेल इंजन उत्पादन से डीरेका के मकैनिकल कर्मचारियों ने निराशा व्याप्त थी, लेकिन विदेशों में बढ़ती डीजल रेल इंजन की मांग और शनिवार को आये संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने साबित कर दिया कि डीरेका एक मात्र एशिया में ऐसा डीजल रेल कारखाना है जिससे आधुनिक तकनीक का डीजल रेल इंजन खरीदा जा सकता है। 

अब मंदिर की तरह नजर आएगा यह रेलवे स्टेशन

यंहा इंजन के साथ लोगों ने खिंचवाई सेल्फ़ी

रेलवे स्टेशन के ऊपर बन रहा है फाइव स्टार होटल, नीचे से गुजरेगी ट्रेन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -