चीन में दुजुआन ने दी दस्तक, खतरे का अलर्ट जारी
चीन में दुजुआन ने दी दस्तक, खतरे का अलर्ट जारी
Share:

बीजिंग: चीन में इन दिनों प्राकृतिक आपदा कहर बरपा रही है। दरअसल यहां पर दुजुआन कहर बरपाने के लिए आ रहा है। जी हां, दुजुआन। दुजुआन एक विनाशकारी तूफान है। इसकी आशंका के बाद मौसम विभाग ने सरकार को अलर्ट कर दिया है और समुद्री व नदियों के तट से बोट चलाने वालों को वापस बुला लिया है। इस क्षेत्र में पर्यटन साईट को बंद कर दिया गया। दूसरी ओर तूफान से ताइवान में दो लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर सैकड़ों लोग घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार चीन के दक्षिणी प्रांत फुजियान में 100 फ्लाईट्स के साथ ही बड़े पैमाने पर ट्रेने रद्द कर दी गई हैं। तूफान की आशंका के बीच लगभग 30 हजार मछुआरे बोट पर सवार होकर समुद्र में अपनी रोजी कमाने गए हैं। इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि लगभग 1 लाख 60 हजार लोग तट पर वापस लौट गए थे। हालांकि इस तूफान से चीन के मुख्य क्षेत्र में कोई भी प्रभावित नहीं हुआ। 

दूसरी ओर ताईवान में इस तूफान के कारण करीब 324 लोग घायल हो गए हें और 2 लोगों की मौत हो गई है। हालात ये हैं कि यहां न तो बिजली की सप्लाय हो रही है और न ही पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। स्थिति यह है क 370000 लोग अभाव में रहने को मजबूर हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -