सबरीमाला मंदिर में दो महिला भक्तों ने किया दर्शन, तोड़ दी सालों पुरानी परम्परा
सबरीमाला मंदिर में दो महिला भक्तों ने किया दर्शन, तोड़ दी सालों पुरानी परम्परा
Share:

कन्नूर : आज दो महिला भक्तों ने सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन करके सालों पुरानी परंपरा तोड़ दी। जानकारी के मुताबिक बिंदु और कनकदुर्गा नाम की इन महिला भक्तों ने सुबह 3:45 बजे मंदिर में जाकर दर्शन किया। पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को भगवान अयप्पा स्वामी के मंदिर में प्रवेश की पाबंदी हटा दी थी। हालांकि, भगवान अयप्पा के भक्तों के विरोध के कारण अब तक एक भी महिला मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकी थी।

सबरीमाला मंदिर: आज बनाएंगी मानव श्रृंखला लाखों महिलाऐं

पुरुषों के कपड़ों में किया प्रवेश 

प्राप्त जानकारी अनुसार पेशे से वकील बिंदु और सामाजिक कार्यकर्त्ता कनकदुर्गा ने कहा कि उन्होंने पुरुषों के कपड़ों में मंदिर में प्रवेश करके दर्शन किया। दोनों के मुताबिक इस दौरान दर्जन भर पुलिस कर्मी भी सिविल ड्रेस में उनके साथ मौजूद रहे। बिंदु पेरिन्थालमन्ना और कनकदुर्गा कन्नूर की रहने वाली है। दोनों महिलाओं की उम्र 40 साल के करीब बताई जा रही है। 

राफेल मुद्दे पर बहस को तैयार विपक्ष, लोक सभा अध्यक्ष से माँगा समय

एम्बुलेंस में मंदिर तक पहुंची

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं एम्बुलेंस में मंदिर तक पहुंची। दोनों महिलाओं के दर्शन के लिए पुलिस ने पहले से इंतजाम किये हुए थे। पुलिस ने दोनों के दर्शन का वीडियो भी जारी किया है। इसी के साथ प्रदेशभर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इस मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि हमने पुलिस को दर्शन करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को सुरक्षा देने का आदेश दिया था।

राफेल सौदे पर क्लीन चिट के बाद बिना मतदान वाले नियम पर आज संसद में होगी चर्चा

विपक्ष के हंगामे के बीच पारित नहीं हो सका तीन तलाक बिल, बुधवार तक के लिए राज्यसभा स्थगित

कमलनाथ ने किया बड़ा खुलासा, इस सीट से लड़ सकते हैं विधानसभा उपचुनाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -