संयुक्त राष्ट्र की कार में सेक्स, UN के दो कर्मचारी निलंबित
संयुक्त राष्ट्र की कार में सेक्स, UN के दो कर्मचारी निलंबित
Share:

जेनेवा: इजरायल के तेल अवीव शहर में यूनाइटेड नेशंस (UN) की आधिकारिक कार में सेक्स करते हुए कैमरे में कैद हुए युगल को निलंबित कर दिया गया है। UN कर्मचारी इस युगल के सेक्‍स करने का 18 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद लोगों ने UN की काफी आलोचना की थी। अब यूनाइटेड नेशंस ने बताया है कि दो पुरुष कर्मचारियों को यौन आरोपों के बाद अनपेड लीव पर भेज दिया गया है।

UN ने इसकी भी पुष्टि की है कि कार में मौजूद दोनों पुरुष कर्मचारी यरुशलम स्थित UN के ट्रूस सुपरविजन ऑर्गनाइजेशन के वर्कर हैं। इससे पहले UN ने इस घटना पर दुख प्रकट किया था और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। वहीं संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इस घटना की काफी आलोचना की थी। वायरल विडियो में UN की कार के बीच की सीट पर लाल रंग की ड्रेस पहने एक महिला किसी शख्स के साथ संबंध बनाती दिखाई दे रही है। क्लिप में आगे की सीट पर एक और आदमी बैठा नज़र आ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया था कि कार की नंबर प्लेट UN ट्रूस पर्यवेक्षण संगठन (UNTSO) की है।

विडियो के वायरल होने के बाद UN के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा था कि यह घटना यूनाइटेड नेशंस को हैरान और परेशान करने वाली है। यह व्यवहार घृणित है और हम इस मामले की हाई लेवल जांच कर रहे हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि यह विडियो को तेल अवीव के समुद्र के किनारे एक मुख्य सड़क पर बनाया गया है।

बीते 24 घंटों में 6,632 नए मामले आए सामने, 168 मरीजों ने वायरस से गवाई जान

पाक में सड़क हादसे में 19 सिख श्रद्धालुओं की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुःख

जापान में मचा कोहराम, अचानक आई बाढ़ के कारण एक दर्जन से अधिक लोग हुए लापता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -