किसान आंदोलन से जुड़े SKM के दो Twitter हैंडल्स पर लगा बैन, मूसेवाला के गाने के बाद हुआ एक्शन
किसान आंदोलन से जुड़े SKM के दो Twitter हैंडल्स पर लगा बैन, मूसेवाला के गाने के बाद हुआ एक्शन
Share:

अमृतसर: पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला का किसान आंदोलन को लेकर गाना SYL भारत सरकार की शिकायत के बाद यूट्यूब से हटा दिया गया था। सिद्धू मूसेवाला के आखिरी गाने के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) पर भी गाज गिरी है। सिद्धू मूसेवाला का गाना यूट्यूब से हटाए जाने के बाद अब SKM के दो ट्विटर हैंडल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बता दें कि SKM के जो दो ट्विटर हैंडल बैन किए गए हैं, उनमें एक किसान एकता मोर्चा और दूसरा ट्रैक्टर टू ट्विटर है। किसान एकता मोर्चा के ट्विटर हैंडल पर लघभग पांच लाख फॉलोवर्स थे। वहीं, ट्रैक्टर टू ट्विटर नाम वाले ट्विटर हैंडल को भी 55 हजार लोग फॉलो कर रहे थे। कृषि कानूनों के विरुद्ध आंदोलन के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन से संबंधित सूचनाएं सार्वजनिक करने के लिए इन दोनों ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल किया था। इन दोनों ट्विटर हैंडल के माध्यम से संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन से जुड़ी हर चीज जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया था।

किसान संगठनों की तरफ से आंदोलन के दौरान बनाए गए इन ट्विटर एकाउंट्स पर किसान आंदोलन से संबंधित करीब-करीब पूरी जानकारी दी। अब ये ट्विटर हैंडल्स प्रतिबंधित कर दिए गए हैं, तो इन हैंडल्स पर पोस्ट की गईं किसान आंदोलन से संबंधित जानकारियां भी पब्लिक डोमेन से बाहर हो गई हैं। बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने एक गाने को यूट्यूब से हटवा दिया था। इस गाने में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ को मिलाकर संयुक्त पंजाब की बात कही गई थी। सिद्धू मूसेवाला ने गाने में सतलुज-यमुना लिंक नहर के पानी और SYL का काम करने वाले अफसरों की हत्या करने वालों को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया था।

दिल्ली में बारिश का इंतज़ार ख़त्म, मौसम विभाग ने दी खुशखबरी

सीबीआई कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत बढ़ाने से किया इनकार

आजमगढ़ उपचुनाव में हार से आहत हुईं मायावती, बसपा कार्यकर्ताओं से की यह अपील

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -