एक डैम के लिए दो राज्यों में तकरार !
एक डैम के लिए दो राज्यों में तकरार !
Share:

रांची :  दुनिया में दिनों-दिन पीने के पानी की कमी बढ़ती ही जा रही है। ऐसा कहा जाता है कि भविष्य में अधिकतर युद्ध पानी के लिए लड़े जायेंगे। खैर युद्ध का तो पता नहीं लेकिन पानी को लेकर भारत के दो राज्य एक दूसरे के विरोधी हो गए है। दरअसल ये मामला झारखंड के मसानजोर डैम का है जिसको लेकर झारखण्ड व पश्चिम बंगाल में विरोध हो रहा है। 

दरअसल ये डैम झारखंड की सीमा के अंदर आता है लेकिन कुछ दिनों पहले यहाँ पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पर्यटकों को रिझाने के लिए एक वेलकम बोर्ड लगाया गया है, जिसमे पश्चिम बंगाल की और से वेलकम टू मसानजोर डेम वेस्ट बंगाल लिखा है। इस मामले की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने  वेलकम बोर्ड पर झारखंड का नाम लिख दिया गया और यहाँ चल रहे रंग रोगन का काम भी रुकवा दिया । इसके बाद मसानजोर डेम को लेकर विवाद शुरू हो गया।

इसके बाद से इस बोर्ड और डैम को लेकर विवाद चल रहा है। बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा काम बंद कराने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार के सिंचाई महकमा के एसडीओ ने मसानजोर थाना में केस दर्ज कराया है। रविवार को झारखंड की समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने तो ये तक कह दिया कि हम डैम पर निगाह डालने वालों की आंख निकाल लेंगे। पश्चिम बंगाल सरकार की मनमानी नहीं चलने देंगे।

ख़बरें और भी 

26 साल बाद इडुक्की बाँध खतरे के निशान पर

इंडोनेशिया में आया भूकंप, 10 मौतें

'भाजपा मुक्त' होगा भारत : चिदंबरम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -