2+2 वार्ता: भारत-अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण रक्षा करार
2+2 वार्ता: भारत-अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण रक्षा करार
Share:

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच जारी दो दिनी 2+2 वार्ता का आज पहला दिन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इस वार्ता में भारत और अमेरिका के बीच कुछ महत्वपूर्ण करार भी हुए है। 

Video : जब प्लेन से गिर रही थी हज़ारों मछलियां


भारत और अमेरिका के बीच हुई इस पहली ‘टू प्लस टू’ वार्ता के के बाद दोनों के बीच एक एक रक्षा करार पर भी सौदा हुआ है जिसके तहत भारतीय सेना को अमेरिका से महत्वपूर्ण रक्षा हथियार और उपकरण प्राप्त कराये जायेंगे। इसके साथ ही दोनों देशों ने इस वार्ता में सीमापार आतंकवाद, एनएसजी की सदस्यता पर  भारत के प्रयास और विवादित एच1बी वीजा के मुद्दों पर भी चर्चा की। 

इसके साथ ही भारत के रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस और विदेश मंत्री माइकल आर पोम्पिओ  से वार्ता में दोनों देशों ने उनके बीच हॉटलाइन भी स्थापित करने का फैसला किया है। इसके साथ ही देश को उम्मीद है कि इस वार्ता से दोनों देशों के बीच के रणनीतिक और राजनैतिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी। वार्ता के दूसरे दिन  रूस- भारत के रक्षा संबंधों और ईरान से कच्चे तेल के आयात को लेकर भी अमेरिका और भारत के बिच चल रहे मतभेद के सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस वार्ता से पहले अमेरिका का यह प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान का दौरा भी कर चुका है। 


ख़बरें और भी 

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के लिए हानिकारक - अधिकारी

रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पाकिस्तान के पास है इतने परमाणु हथियार

सोशल मीडिया पर खुलेआम विचार रखने वालों को झटका दे सकती है डोनाल्ड ट्रम्प की यह नई योजना

भारत-अमेरिका के बीच आज से शुरू हो रही है 2+2 वार्ता, यह होंगे फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -