नहाने के लिए यमुना नदी में उतरे थे दो लोग डूबे, शव लापता
नहाने के लिए यमुना नदी में उतरे थे दो लोग डूबे, शव लापता
Share:

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ यमुना में नहाने गए दो राजमिस्त्री के नदी में डूबने से मौत होने की खबर मिली है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। हालाँकि, डूबने वाले दोनों व्यक्तियों की लाश का तलाश करने के बाद भी कोई पता नही चल पाया है। यमुना नदी में दो लोगों के डूबने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा सरकारी अमला शाम तक वहीं पर डटा रहा।

पुलिस सूत्रों ने मीडिया को इस मामले की जानकारी दी है।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली के रहने वाले रोहित व बंटी अपने गांव के छह लोगों के साथ सोमवार को बदरखा में शौचालय का निर्माण करने के लिए गए थे। दोपहर बाद दोनों राजमिस्त्री यमुना में अपने साथियों के साथ नहाने के लिए चले गए। नहाते वक़्त दोनों गहरे पानी डूब गए। 

पुलिस ने बताया कि उनके साथियों ने शोर मचाया और चार युवक किसी प्रकार तैरकर बाहर निकल गए। लेकिन यमुना नदी में डूबे दोनों के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। नदी के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके थे और गोताखोर उन दोनों की तलाश में जुटे रहे, मगर शाम तक भी दोनों राजमिस्त्री का पता नहीं चल सका। 

एमपी के इस शहर में प्लाज्मा थैरेपी से ठीक हुआ कोरोना का मरीज

सप्ताह के पहले दिन हरे निशान में खुले बाजार, 350 अंक चढ़ा सेंसेक्स

सरकार ने किसानों के खातों में डाले 18 हज़ार करोड़, इस तरह चेक करें अपने अकाउंट का बैलेंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -