चोरी के शक में दो युवकों की कर दी पिटाई, हो गई मौत
चोरी के शक में दो युवकों की कर दी पिटाई, हो गई मौत
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के आजादपुर मंडी में चोरी की आशंका में दो व्यक्तियों का पीट-पीटकर क़त्ल कर दिया गया। साथ ही इन दोनों को जिंदा ही बोर में बंद कर दिया गया था। इस केस में व्यापारियों का कहना है की मंडी में आए दिन हो रही चोरियां व्यापारियों तथा कर्मचारियों में क्रोध उत्पन्न कर रही है। पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई थी कि आजादपुर मंडी में चोरी की आशंका में लोगों ने दो युवकों का पीट-पीटकर क़त्ल कर दिया। 

मारे गए दोनों शख्स लोकेश तथा लोकी उर्फ़ वेद प्रकाश मंडी के आसपास के क्षेत्र जहांगीरपुरी तथा भड़ोला के रहने वाले है। दोनों के घायल स्थिति में अस्पताल ले लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मृतक के परिवारवालों का कहना है कि उन्हें बेरहमी से पीटा गया था तथा फिर बोरे में बंद किया गया। एक शख्स किसी प्रकार बचकर भागा, किन्तु उसकी भी मौत हो गयी। 

वहीं, पुलिस के अनुसार, घटना शेड नंबर ए -241 की है। यहां पर दोनों व्यक्तियों की बेरहमी से पिटाई हुई। इस केस में अधिकतर व्यापारी पुलिस प्रशासन पर प्रश्न उठा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है की मंडी में चोरी तथा लूट के मामले सामान्य हैं, खराब कानून व्यवस्था के चलते कर्मचारी, ड्राइवर तथा व्यापारी भयभीत हैं तथा रोष में भी हैं। व्यापारियों ने जब चोरों को रंगे पकड़ा तो इनका क्रोध फुट पड़ा। इनकी पिटाई में दोनों की जान चली गई। क़त्ल का आरोप आढ़त का काम करने वाले दो भाईयों सोनू तथा दीपक पर है। 

अवैध संबंधों के शक में काट डाले पत्नी के हाथ-पाँव, शराब के नशे में पति बना हैवान

दो ने पकड़े हाथ और तीसरे ने 16 वर्षीय लड़के के शौचद्वार में पंप लगाकर भर दी हवा, मौत

सूरत की सड़कों पर इस लड़की को स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -