एक फ्रेम में नज़र आए दो कपूर खानदान, नीतू ने फोटो शेयर करते हुए लिखा इमोशनल कैप्शन
एक फ्रेम में नज़र आए दो कपूर खानदान, नीतू ने फोटो शेयर करते हुए लिखा इमोशनल कैप्शन
Share:

मुंबई: नीतू कपूर काफी समय के बाद देश वापस लौटी हैं, वह बीते 11 महीनों बाद अब अपने दोस्तों और पारिवारिक सम्बन्धियों के पास हैं. ऐसे में उन्होंने अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक खास कैप्शन लिखा है. दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के साथ भारत वापस लौटी अभिनेत्री नीतू कपूर ने कहा कि उनकी रूटीन पहले की तरह ही सामान्य हो रही है. 

नीतू ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें अपने परिजनों और दोस्तों के साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है. शेयर की गई तस्वीर में नीतू कपूर को अभिनेता अनिल कपूर, उनकी पत्नी सुनीता कपूर, करीना कपूर की मां बबीता कपूर और उनकी ननद रीमा जैन के साथ देखा जा सकता है. उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा कि, "नोरमैल्सी सेटिंग इन! गेटिंग बैक इन द ग्रूव."

न्यूयॉर्क में ऋषि का कैंसर से सफल उपचार करवाकर कपूर दंपति इस महीने की शुरुआत में ही भारत वापस लौटे हैं. अपने वतन वापस लौटने के बाद ऋषि ने ट्विटर पर लिखा था कि, "11 महीने और 11 दिनों के बाद वापस घर में.. सभी का शुक्रिया."  आपको बता दें कि ऋषि कपूर करीब एक वर्ष से न्यू यॉर्क में थे। उनके उपचार के दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर भी वहीं थीं। इसी बीच कई बार रणबीर और आलिया भी उनसे मिलने न्यूयॉर्क जाते रहे थे। 

90 की उम्र में इंस्टग्राम पर एक्टिव हुईं लता मंगेशकर, किया इन 5 लोगों को फॉलो

कभी हल्क जैसे दिखते थे बाहुबली के भल्लालदेव, अब देखकर पहचान पाना हुआ मुश्किल

बॉडी शेमिंग पर फूटा इस प्लस साइज़ एक्ट्रेस का गुस्सा, कहा- 'दिल में खुद के लिए प्यार...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -