MCD चुनाव के तुरंत बाद टूटी कांग्रेस, दो महिला पार्षद AAP में शामिल
MCD चुनाव के तुरंत बाद टूटी कांग्रेस, दो महिला पार्षद AAP में शामिल
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) के परिणाम आने के फ़ौरन बाद कांग्रेस में टूट शुरू हो गई है। बृजपुरी और मुस्तफाबाद से कांग्रेस के टिकट पर जीती पार्षद ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। साबिला बेगम और नाजिया खातून ने AAP का दामन थामा है। कांग्रेस के लिए दिल्ली में ये बड़ा झटका है, क्योंकि पहले ही पार्टी अपना मुस्लिम वोट बैंक AAP के हाथों गंवा चुकी है।

यहाँ तक कि, दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस कोई चुनौती पेश नहीं कर सकी थी। MCD चुनाव में इक्का दुक्का जो भी पार्षद जीते वो भी AAP के साथ जाने लगे हैं। बता दें कि, दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए हुए चुनाव में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP ने बहुमत हासिल कर लिया है। AAP के 134 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। भाजपा ने 104 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया है।

MCD में भाजपा बीते 15 सालों से काबिज थी। AAP की जीत वाकई बड़ी मानी जा रही है। अरविंद केजरीवाल और उनके नेताओं के तेवर इसे प्रदर्शित भी कर रहे हैं। जीत के बाद AAP ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'एमसीडी में आप ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंका है। ये चुनाव नतीजे कहीं न कहीं देश में राष्ट्रीय राजनीति के बारे में संकेत देते हैं, जो AAP बनाम BJP बनती जा रही है।” आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा है, “हम दिल्ली में चौथा चुनाव जीते हैं। काम की राजनीति पर हमने पूरा चुनाव मुद्दों पर लड़ा, दिल्ली की जनता ने संदेश दिया है।'

'अगर कोई बहन-बेटी को छेड़ेगा, तो पुलिस उसको ढेर कर देगी..', बदमाशों को CM योगी की खुली चेतावनी

कानपुर को सीएम योगी ने दी 388 करोड़ रुपये की सौगात, बोले- भाजपा सरकार में हुआ विकास

बहुमत मिलते ही लड़ पड़ी कांग्रेस ! प्रतिभा 25 तो सुक्खू 18 MLA संग चाहते हैं CM पोस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -