कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टकराईं दो बसें, यात्री घायल
कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टकराईं दो बसें, यात्री घायल
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की सुबह घने कोहरे की वजह से दो बसें टकरा गईं। टक्कर के बाद दोनों बसें डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि, गनीमत रही कि बसों की रफ्तार कम थीं, जिससे बड़ा हादसा होते होते बच गया। हादसे में कुछ यात्री घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया। अन्य यात्रियों को दूसरी बसों से उनकी मंजिल को भेजा गया।

यह दुर्घटना आगरा जिले के थाना डौकी क्षेत्र में हुई है। साल के अंतिम दिन घना कोहरा छाया है। कोहरे की वजह से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 100 मीटर दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन बहुत धीमी गति से चल रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे डौकी क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेस वे के किमी 1.5 पर एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। 

इससे कार के पीछे चल रही बस के ड्राइवर ने भी ब्रेक लगा दिए। इसी बीच पीछे से एक और यात्री बस आकर उससे भिड़ गई। टक्कर के बाद दोनों बसें डिवाइडर पर चढ़ गईं। टक्कर होने के बाद दोनों बसों में यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। आगे चल रही बस का शीशा टूट गया। बस में सवार यात्री किसी प्रकार बाहर निकले। वहीं दोनों बसों में सवार कुछ लोग जख्मी हो गए। 

म्यांमार ने जनवरी अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ान प्रतिबंध को बढ़ाया

मुकेश अंबानी नहीं, बल्कि चीन का ये कारोबारी है एशिया का सबसे रईस शख्स

जूनियर नेशनल घुड़सवारी प्रतियोगिता के फाइनल में प्रणय खरे ने जीता रजत पदक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -