मणिपुर में दो बम धमाके, असम राइफल्स के तीन जवान समेत चार घायल
मणिपुर में दो बम धमाके, असम राइफल्स के तीन जवान समेत चार घायल
Share:

इंफाल: मणिपुर में दो शक्तिशाली बम धमाकों में असम राइफल्स के तीन जवान सहित चार लोग घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, राजधानी इंफाल के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कुछ ही मिनटों में दो शक्तिशाली बम धमाके हुए हैं। उन्होंने बताया है कि, सुबह 6।20 मिनट पर पोलोग्राउंड के पास हुए धमाकों से इलाके में भगदड़ मच गई थी। 

आज डॉलर के मुकाबले रुपये की हुई कमजोर शुरुआत

पुलिस अधिकारी ने कहा है कि यह विस्फोट उग्रवादी घटना है। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि विस्फोट के बाद सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आज शुरुआत के साथ ही शेयर बाजार में नजर आई बढ़त

सूचना और जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि, सीएम एन वीरेन सिंह ने अस्पताल में घायल जवानों से मुलाकात की और उनका हालचाल पुछा। सीएम वीरेन सिंह ने घटना की निंदा करते हुए घटना की जांच करने के आदेश दिए हैं। एन बीरेन सिंह ने कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अर्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त रूप से काम करे। वहीं अभी तक किसी उग्रवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

खबरें और भी:-

हर माह वेतन डेढ़ लाख रु, कई पदों पर एक साथ होगी भर्ती

NIFT में भर्तियां, सैलरी 35 हजार रु से अधिक

इस विदेशी कंपनी ने बताया खुद को भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -