एक लाश तालाब में, दूसरी छत से लटकी, बंगाल में फिर दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या
एक लाश तालाब में, दूसरी छत से लटकी, बंगाल में फिर दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार (अगस्त 3, 2021) को वहाँ फिर दो अलग-अलग जगहों पर दो भाजपा कार्यकर्ताओं के शव बरामद हुए हैं। भाजपा ने इन मौतों का आरोप भी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर लगाया है। इनमें एक केस बीरभूम का है और दूसरा मेदिनीपुर का है। भाजपा का कहना है कि TMC समर्थित गुंडों ने उनके कार्यकर्ताओं का क़त्ल किया, जबकि TMC इन आरोपों से किनारा कर रही है।

बीरभूम जिले के खोइरासोल में मिली भाजपा कार्यकर्ता की लाश के बारे में पुलिस ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत सूत्रधार की लाश उन्हें एक लंबे समय से खाली पड़ी इमारत के एक कमरे की छत से लटकी हुई मिली और उनके हाथ भी दोनों बँधे हुए थे। पुलिस ने सूत्रधार का शव पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचा दिया है। पुलिस ने कहा कि शुरूआती जाँच में यह मामला पूरी तरह से क़त्ल का लग रहा है, जाँच जारी है। वहीं, मृतक के परिवार वालों का कहना है कि इंद्रजीत सोमवार रात से लापता थे और उनकी कुछ स्थानीय लोगों से कहासुनी भी थी।

दूसरा शव तपन खटुआ का है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा के 45 वर्षीय कार्यकर्ता तपन खटुआ की लाश पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा इलाके में स्थित एक तालाब से बरामद हुई है। भाजपा और खटुआ के परिवार ने उनकी मौत के लिए TMC को जिम्मेदार बताया है। वहीं TMC के स्थानीय नेताओं ने आरोपों का खंडन किया है। TMC के नेताओं ने उलटे भाजपा पर ही इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर राजनीति का आरोप लगाया है।  

निफ्टी टुडे: इकनॉमिक रिकवरी से इक्विटीज में तेजी, 50 हजार के पार हुआ आंकड़ा

इंडिगो एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए IATA ट्रैवल पास करेगी लॉन्च

जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -