...जब गुड फ्रायडे पर दो शीर्ष भाजपाईयों ने दे दी बधाई
...जब गुड फ्रायडे पर दो शीर्ष भाजपाईयों ने दे दी बधाई
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को ऐसे में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब उन्होंने गुड फ्राइडे के अवसर पर शुभकामनाऐं दी। दरअसल इस पर्व पर प्रभु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। जिसकी याद में ईसा मसीह का पवित्र बलिदान दिवस मनाया जाता है। ऐसे में ईसाई समुदाय को भाजपा के दो शीर्ष नेताओं द्वारा बधाई देने की बातों की चर्चा रही।

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ऐसे ही दो नेता थे जो गुड फ्रायडे के अवसर पर ईसाई समुदाय को शुभकामना दे रहे थे। दरअसल इनके ट्वीट की लोगों ने आलोचना की। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने अपने ट्वीट डिलीट भी कर दिए। केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा था कि आपकी भलाई और समृद्धि की कामना करता हूं। इसके बाद एक ट्वीट था हैप्पी गुड फ्रायडे।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने ट्विट किया था कि गुड फ्रायडे के अवसर पर सभी को शुभकामनाऐं। सहर्ष बधाई। जब उन्होंने बधाई दी तो उसे पढ़कर उनकी आलोचना होने लगी। इसके बाद उन्होंने अपनी भूल सुधार ली और भगवान ईसा मसीह द्वारा किए जाने वाले महान त्याग को याद किया। इसके बाद उनके ट्विट पर अच्छे और सौहार्दभरे रीट्विट आने लगे। उल्लेखनीय है कि ईसाई समुदाय  इस दिन को ईसा मसीह के बलिदान को याद करता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -