राहुल गांधी की यात्रा के बीच नरवाल में दो बड़े ब्लास्ट, कई लोगों के चपेट में आने की आशंका
राहुल गांधी की यात्रा के बीच नरवाल में दो बड़े ब्लास्ट, कई लोगों के चपेट में आने की आशंका
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के नरवाल इलाके में आज शनिवार (21 जनवरी) की सुबह दो धमाके हुए। जम्मू जोन के ADGP मुकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस ब्लास्ट में 6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। ब्लास्ट के बाद जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ये पता लगाने की का प्रयास कर रही है कि आखिर ये बम ब्लास्ट कैसे हुआ है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा है कि दो वाहनों में धमाकों की सूचना मिली थी, जिससे 6 लोगों के जख्मी होने की खबर है। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि, 'इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं और आगे की जांच चल रही है।'

बता दें कि 26 जनवरी से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात को लेकर अलर्ट जारी किया गया था कि जम्मू में कभी भी बड़ी आतंकी घटना हो सकती है। वहीं दूसरी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा भी फ़िलहाल जम्मू में है। ऐसे में अब राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं। 

इस बीच खबर सामने आ रही है कि, जम्मू में राहुल गांधी की यात्रा पर 10 किलोमीटर के बाद ही विराम लग गया है। यात्रा को कठुआ से दस किलोमीटर के बाद वापस लौटा दिया गया है। अब यात्रा 22 जनवरी से वापस आरंभ होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी दिल्ली के लिए निकल गए हैं। फिलहाल, कारण स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह दिल्ली क्यों लौट रहे है। राहुल गांधी का 24 जनवरी को जम्मू में प्रेस वार्ता करने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।

यूपी: भरी कोर्ट में चली गोली, जज साहब को लगी, मचा हड़कंप

दिल्ली के कनॉट प्लेस में भड़की भीषण आग, दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर

खेल मंत्री के आश्वासन पर पहलवानों का धरना ख़त्म, आरोपों की जांच होने तक WFI से अलग रहेंगे बृजभूषण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -