नौकरी का झांसा देकर बुलाया गोवा और फिर किया दुष्कर्म
नौकरी का झांसा देकर बुलाया गोवा और फिर किया दुष्कर्म
Share:

पणजी: गोवा से आए दिन अपराध के चौका देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह पूर्वोत्तर का है। यहाँ 25 साल की एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है उसे यहां एक फ्लैट के कमरे में बंद करने के बाद उसके साथ तीन दिनों तक कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया है। अब इस मामले के आरोपियों को दक्षिण गोवा के क्यूपेम से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले के बारे में पुलिस ने बीते गुरुवार को जानकारी दी है। पुलिस का कहना है आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी 32 वर्षीय शंभूनाथ सिंह दक्षिण गोवा के रहने वाले 63 वर्षीय सुधाकर नाइक के रूप में हुई है।

दोनों को स्थानीय अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के तहत पूर्वोत्तर राज्य की रहने वाली महिला को शंभूनाथ सिंह ने नौकरी का झांसा देकर गोवा बुलाया था। उसके बाद बीते 26 जुलाई को तटीय राज्य में आने के बाद, शराब के नशे में दोनों ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। इस मामले के बारे में पुलिस का कहना है कि, 'बीते गुरुवार को युवती उस फ्लैट से भाग गई पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) 343 (गलत तरीके से कैद रखना) के तहत मामला दर्ज किया गया।''

यह घटना उस समय सामने आई है जब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बीते बुधवार को अपनी टिप्पणी पर आलोचना का सामना किया है। जी दरअसल बीते 24 जुलाई की रात को दक्षिण गोवा समुद्र तट पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ और इसके लिए CM प्रमोद सावंत ने उनके माता-पिता को दोषी ठहराया गया था। जी दरअसल प्रमोद सावंत ने कहा था कि, 'माता-पिता को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। रात होने के बाद उनकी बेटियां समुद्र तट पर क्यों घूम रही थीं।' वहीँ उनके इस बयान पर विपक्ष ने उनसे माफी की मांग की है।

लगातार 13वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत, जानिए आज का दाम

अपनी तस्वीर शेयर कर ऋतिक रोशन ने किया कियारा आडवाणी से चौका देने वाला सवाल

'योगी बैठ्या है बक्कल तार दिया करे।।।', किसान आंदोलन पर यूपी भाजपा का ट्वीट वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -