हिलेरी को ट्रंप ने कहा धूर्त तो हिलेरी ने दी ट्रंप को अकाउंट डिलीट करने की सलाह
हिलेरी को ट्रंप ने कहा धूर्त तो हिलेरी ने दी ट्रंप को अकाउंट डिलीट करने की सलाह
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा पूर्व विदेश मंत्री और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का पक्ष लेने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप बौखला से गए है। उधर हिलेरी और ट्रंप में ट्विटर वॉर छिड़ गया है। जिसके बाद हिलेरी ने ट्रंप को अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट करने को कहा है।

ट्रंप ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उऩ्होने लिखा था कि कैसे ओबामा ने हाल ही में धूर्त हिलेरी का समर्थन किया था। हिलेरी के सोशल मीडिया निदेशक एलेक्स वाल ने बताया कि ट्रर्ंप के इस ट्वीट को 90 मिनट के भीतर 1,45,000 बार रीट्वीट किया गया। इस तरह से यह ट्वीट सर्वाधिक रीट्वीट करने वाला ट्वीट बन गया।

इसके जवाब में कई यूजर ने हिलेरी की खिंचाई की औऱ कइयों ने उनके मेल प्रकरण का भी जिक्र किया। ट्रंप समेत रिपब्लिकन नेताओं ने इस मामले पर हिलेरी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को जोखिम में डाला और उन पर उन अहम ईमेल को डिलीट करने का आरोप लगाया।

रिपबल्किन राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष रींसे प्रीबस ने ट्विटर पर ही कहा कि हिलेरी क्लिंटन यदि किसी को पता है कि डिलीट का इस्तेमाल कैसे करना है, तो आप ही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -