दिव्यांका त्रिपाठी से ट्विटर यूजर ने पूछा ऐसा सवाल की अभिनेत्री बोली- लड़कों की नीयत सुधारें...
दिव्यांका त्रिपाठी से ट्विटर यूजर ने पूछा ऐसा सवाल की अभिनेत्री बोली- लड़कों की नीयत सुधारें...
Share:

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की सोशल मीडिया पर शानदार फैन फॉलोइंग है। वह महशूर टेलीविजन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके प्रशंसक उनके कपड़े पहनने के तरीके को पसंद करते हैं तथा बहुत प्रशंसा भी करते हैं। अभिनेत्री अधिकतर ट्रेडिशनल ड्रेस में ही दिखाई देती हैं। कई बार ऐसा भी हुआ है जब वह सिंपल ड्रेस में भी बहुत सुंदर लग रही थीं। किन्तु ट्रोल्स में से एक ने क्राइम पेट्रोल शो में दुपट्टा नहीं पहनने के लिए उनसे उल्टा प्रश्न किया।

मगर अभिनेत्री ने उपयोगकर्ता को करारा जवाब दिया। अभिनेत्री ने उत्तर देते हुए लिखा- ताकी आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को भी इज्जत से देखने की आदत डाले! कृपा स्वयं की और अपने आस पास के लड़कों की नीयत सुधारें, ना की औरत जात के पहनावे का बेड़ा उठायें! मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी! आप की शराफत, आप की मर्जी! 

उनके उत्तर का फैंस ने स्वागत किया तथा वे पूर्ण सपोर्ट में सामने आए। एक प्रशंसक ने लिखा, 'लोगों को उनकी लाइन पता होनी चाहिए'। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कुछ वक़्त के लिए क्राइम पेट्रोल शो को होस्ट करती दिखाई दी थीं। अभिनेत्री फिलहाल केपटाउन में रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग कर रही हैं। प्रशंसक उन्हें बधाइयां भेज रहे हैं तथा उन्हें विजेता के रूप में देखना चाहते हैं।

ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 के गानें 'क्या किया है तूने' ने बनाया नया रिकॉर्ड, दर्शकों ने साल का 'लव एंथम' किया करार

भारत में लॉन्च हुआ Realme X7 Max 5G, Realme TV 4K मॉडल

इंडियन आइडल 12 से गायब हुए जज, हिमेश-नेहा की होगी वापसी पर नहीं आएंगे विशाल डडलानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -