'मेरे फॉलोवर्स घटा दिए..', राहुल गांधी के आरोपों पर ट्विटर ने कहा- कंपनी की नीतियों पर नज़र डालें..
'मेरे फॉलोवर्स घटा दिए..', राहुल गांधी के आरोपों पर ट्विटर ने कहा- कंपनी की नीतियों पर नज़र डालें..
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मोदी सरकार के दबाव में काम करने का इल्जाम लगाया था। राहुल ने अपने शिकायती पत्र में कहा था कि उनके फॉलोअर्स सीमित किए जा रहे हैं। जिसका जवाब देते हुए अब ट्विटर ने बताया है कि फॉलोअर्स की तादाद सार्वजनिक होती है और वह इससे कोई छेड़छाड़ नहीं करता। Twitter ने राहुल गांधी को हेरफेर और स्पैम के बारे में बताते हुए कंपनी की नीतियों पर गौर करने की हिदायत दी है।

 

कांग्रेस नेता के आरोपों के बाद Twitter प्रवक्ता ने कहा है कि फॉलोअर्स की तादाद में कमी या वृद्धि सामान्य बात है। किसी ट्विटर अकाउंट के फॉलोअर्स की संख्या सबको दिखती है। यह नंबर सटीक होता है। ट्विटर ने कहा है कि, 'हम चाहते हैं कि सभी भरोसा रखें कि फॉलोअर्स की संख्या सार्थक और सटीक है। Twitter अपने प्लेटफॉर्म पर हेरफेर और स्पैम के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाता है।' बता दें कि राहुल गांधी ने Twitter के CEO पराग अग्रवाल को दिसंबर में लिखे पत्र में कहा कि, मैं आपका ध्यान इस तरफ खींचना चाहता हूं कि मुझे लगता है कि भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष भाषण पर अंकुश लगाने में ट्विटर की 'अनजाने में मिलीभगत' है। 

यही नहीं राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि, 'लोगों द्वारा मुझे भरोसेमंद रूप से बताया गया है कि Twitter India पर सरकार द्वारा मेरी आवाज को दबाने के लिए बहुत दबाव है।' राहुल गांधी ने कहा कि, पूरे विश्व में उदार लोकतंत्र और सत्तावाद के बीच वैचारिक लड़ाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही है। ऐसे में Twitter जैसी कंपनियों के शीर्ष पर बैठे लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। राहुल गांधी ने कहा कि, यह चौंकाने वाला है कि मेरे Twitter फॉलोअर्स की बढ़ोतरी को अचानक रोक दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि, Twitter पर मेरे 2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। मेरा ट्विटर हैंडल एक्टिव है और इस साल जुलाई 2021 रोज़ मेरे 8-10 हजार फॉलोअर्स बढ़ते रहे हैं।

 

राहुल गांधी के इस शिकायती पत्र पर जवाब देते हुए Twitter प्रवक्ता ने कहा कि, 'हम चाहते हैं कि फॉलोअर्स वास्तविक हों। Twitter के पास हेरफेर और स्पैम के लिए कोई स्थान नहीं है।' उन्होंने कहा कि, 'हम मशीन लर्निंग टूल्स के माध्यम से हर हफ्ते बड़े पैमाने पर बॉट फॉलोअर्स और स्पैम की छँटनी करते हैं। Twitter की नीतियों का उल्लंघन करने के लिए हर सप्ताह लाखों अकाउंट हटा दिए जाते हैं। ऐसे में फॉलोअर्स की तादाद में कमी हो सकती है। आप अधिक संदर्भ के लिए नवीनतम Twitter पारदर्शिता सेंटर अपडेट पर एक नज़र डाल सकते हैं। हालाँकि कुछ अकाउंट्स में मामूली फर्क नज़र आता है, कुछ मामलों में तादाद अधिक हो सकती है।'

दरअसल, अगस्त में राहुल गांधी ने Twitter पर पर 9 साल की दुष्कर्म पीड़िता के माता पिता की फोटो साझा की थी। इसे लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर असंवेदनशील होने और ऐसे मामले में सियासी लाभ लेने का आरोप लगाते हुए हमला बोला था। इसके बाद राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल अस्थाई तौर पर प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि, बाद में राहुल गांधी के अकाउंट से प्रतिबंध हटा लिया गया। राहुल गांधी ने बताया था कि उन्होंने बच्ची के माता पिता की इजाजत से फोटो साझा की थी।

पशुपति पारस ने रुचिदा शर्मा को 5 साल के लिए किया निलंबित, लगा ये बड़ा आरोप

आज श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में होंगे अमित शाह, मतदाताओं से करेंगे सीधे संवाद

'मेरे फॉलोवर्स रोक रहा Twitter.., आवाज़ दबा रहा..', राहुल गांधी का आरोप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -