मस्क और Twitter की लड़ाई, अदालत तक आई.., फर्जी अकाउंट को लेकर फंसा पेंच
मस्क और Twitter की लड़ाई, अदालत तक आई.., फर्जी अकाउंट को लेकर फंसा पेंच
Share:

नई दिल्ली: Tesla के CEO एलन मस्क और Twitter के बीच की लड़ाई अब अदालत की दहलीज पर पहुंच गई है। Twitter ने विश्व के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा दाखिल कर दिया है। इसमें एलन मस्क द्वारा Twitter डील कैंसल किये जाने पर सवाल खड़े किए गए हैं। Twitter अब अदालत के माध्यम से इस डील को पूरा करवाने का दबाव बना रहा है।

उल्लेखनीय है कि विश्व के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर खरीदने की घोषणा की थी, मगर, बाद में उन्होंने यह डील रद्द कर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया कंपनी Twitter ने उनको इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि उसके प्लेटफार्म पर कितने फर्जी और स्पैम अकाउंट हैं। Twitter ने अमेरिका के Delaware court में एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा दाखिल किया है। अदालत से अपील की गई है कि वह मस्क को आदेश दे कि ट्विटर डील उसी कीमत (54.20 डॉलर प्रति शेयर) पर पूरी की जाए।

मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि एलन मस्क ने मर्जर अग्रीमेंट की कई शर्तों का उल्लंघन किया है। यह भी आरोप लगाया गया है कि इस पूरे प्रकरण से Twitter के कारोबार और छवि को नुकसान पहुंचा है। दूसरी ओर एलन मस्क लगातार Twitter की कार्रवाई का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को लिखा था कि Twitter चाहता है कि वह अदालत के जरिये सौदा पूरा करवा ले। मगर, अब अदालत में ही Twitter को फर्जी अकाउंट की जानकारी देनी होगी।

एलन मस्क के एक फैसले से 'धड़ाम' हुए Twitter के शेयर, निवेशकों के अरबों रुपए डूबे

Zee News को अलविदा कहने के बाद इस न्यूज़ चैनल से जुड़े सुधीर चौधरी

Video: CM हो तो ऐसा, SP को फटकार लगाते हुए जनता से बोले- 'मैं माफी मांगता हूं'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -