Twitter ने PAK के चार दूतावासों के अकाउंट किए बैन, तिलमिलाया पकिस्तान
Twitter ने PAK के चार दूतावासों के अकाउंट किए बैन, तिलमिलाया पकिस्तान
Share:

नई दिल्ली: Twitter इंडिया ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत में पाकिस्तान के चार दूतावासों के Twitter हैंडल्स को बंद कर दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब इन Twitter हैंडल्स पर आरोप लगे कि इनके जरिए झूठी खबरें और दुष्प्रचार किया जा रहा था। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की ओर से इन हैंडल्स को फ़ौरन बहाल करने का अनुरोध किया गया है।

 

दरअसल, पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की ओर से किए गए ट्वीट्स में कहा गया है कि भारत में Twitter द्वारा ईरान, तुर्की, मिस्त्र और संयुक्त राष्ट्र (UN) में पाकिस्तानी दूतावासों के Twitter हैंडल्स को प्रतिबंधित कर दिया गया है। पाकिस्‍तान का दावा है कि कई और अकाउंट को भारत ने प्रतिबंधित किया है। यह उस समय हुआ, जब पाकिस्तान के तुर्की, संयुक्त राष्ट्र, ईरान और मिस्त्र स्थित दूतावासों के Twitter हैंडल्स पर ये कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि कई दूसरे Twitter हैंडल्स पर भी इस प्रकार की कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान के किसी Twitter अकाउंट को बंद किया गया है। इससे पहले भी Twitter ने पाकिस्तान में राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक रेडियो पाकिस्तान के खाते को बंद कर दिया था। आरोप है कि पाकिस्‍तानी दूतावासों के Twitter खाते भारत विरोधी नफरत भड़का रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में हुए नूपुर शर्मा व‍िवाद में भी इन खातों की तरफ से ट्वीट आए थे। इससे पहले पाकिस्‍तान ने मुस्लिम  देशों के संगठन OIC के बहाने संयुक्‍त राष्‍ट्र में नूपुर शर्मा के पैगंबर पर दिए बयान का मुद्दा उठाया था। इस पर भारत ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्‍तान की बोलती बंद कर दी थी।

हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाने के लिए किस तरह Fake News चलाते हैं मोहम्मद ज़ुबैर, देखें ये मामला

गुजरात दंगा: हिंसा पीड़ितों के नाम पर फंड जुटाकर खुद खा गई तीस्ता सीतलवाड़, करीबी ने किया खुलासा

नूपुर शर्मा करे तो ईशनिंदा, लेकिन वही काम अगर 'मोहम्मद ज़ुबैर' करे तो...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -