जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, वीडियो हो रहा वायरल
जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, वीडियो हो रहा वायरल
Share:

महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहां जुड़वां बहनों ने एक ही व्यक्ति से शादी कर ली है। इसी के चलते यह मामला इस समय चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। आपको बता दें कि यह मामला सोलापुर के मालशिराज तालुका स्थित अकलुज का बताया जा रहा है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत शादी शुक्रवार को संपन्न हुई। हालाँकि सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस शादी के लिए लड़की और लड़के के परिवार भी राजी हो थे। जी हाँ और अब शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालाँकि जुड़वां बहनों से शादी रचाने पर पुलिस ने दूल्हे अतुल के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में एसपी सोलापुर शिरीष सरदेशपांडे ने इसकी जानकारी दी।

आपको बता दें कि शादी रचाने वाली जुड़वा बहनों के नाम पिंकी और रिंकी है। दोनों आईटी इंजीनियर्स हैं और मुंबई में काम करती हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों बहनों ने अतुल नाम के शख्स से शादी रचाने का फैसला किया। केवल यही नहीं बल्कि इसके पीछे की वजह भी सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है दोनों अतुल के साथ बचपन से एक ही घर में रहती आ रही हैं। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक दोनों जुड़वा बहनों की शक्ल-सूरत भी एक जैसी है। फिलहाल एक तरफ जहां कुछ लोग शादी को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं तमाम लोग इस पर मीम्स और चुटकुले पोस्ट कर रहे हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले पिता के गुजर जाने के बाद दोनों बहनें अपनी मां के साथ रहती थीं। मालशिराज तालुका का अतुल इसी दौरान उनके संपर्क में आया था। इस बीच एक बार दोनों बहनों और उनकी मां की तबियत काफी ज्यादा खराब हो गई थी और इसी दौरान अतुल ही उनको कार में लेकर डॉक्टर के यहां गया था। उसके बाद अतुल की दोनों बहनों से घनिष्ठता हो गई। अब दोनों ने अतुल से शादी कर ली है।

इस मशहूर फिल्म निर्माता को पड़ा दिल का दौरा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

आंखों पर ब्लू शेड्स, न्यूड लिपस्टिक में रिहाना ने ढाया हुस्न का कहर

गर्ल गैंग के साथ हंसिका ने मचाई धूम, सामने आए शादी के धमाकेदार वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -