'आदिपुरुष' पर पहली बार बोले टीवी के 'श्रीराम', जानिए क्या कहा?
'आदिपुरुष' पर पहली बार बोले टीवी के 'श्रीराम', जानिए क्या कहा?
Share:

मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर हर तरफ बवाल मचा हुआ है। टीजर सामने आते ही लोगों ने इस पर आपत्ति जतानी आरम्भ कर दी है। लोगों को 'आदिपुरुष' के टीजर में एक नहीं, बल्कि कई खामियां दिखाई दे रही हैं। अब इस पर 'रामायण' फेम अरुण गोविल की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

'आदिपुरुष' का टीजर देखने के पश्चात् लोग निर्माताओं पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा रहे हैं। अरुण गोविल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, 'बहुत समय से मेरे दिमाग में बहुत सी बातें चल रही थीं, जिन्हें आपसे शेयर करने का समय आ गया है।' वो बोलते हैं, 'रामायण और महाभारत जैसे जितने भी ग्रंथ और शास्त्र हैं, ये हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है। ये हमारी संस्कृति है, जड़ है। सारी मानव सभ्यता के लिये एक नींव सामान है। ना ही नींव को हिलाया जा सकता है तथा ना ही जड़ को बदला जा सकता है। नींव या जड़ के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ या छेड़छाड़ ठीक नहीं है। हमें शास्त्रों से संस्कार मिलते हैं, जीने का आधार मिलता है। ये धरोधर ही हमें जीने की कला सिखाती है। हमारी संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है।'

आगे चर्चा करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि 'जब ढाई वर्ष पहले कोरोना आया, तो उसने हमारी धार्मिक मान्यताओं को मजबूत किया। कोरोना के चलते जब रामायण का प्रसारण हुआ, तो उसने विश्व रिकॉर्ड बनाया। ये हमारी मान्यताओं और परंपरा का बहुत बड़ा संकेत है। 35 वर्ष पूर्व बनी रामायण को हमारी युवा पीढ़ी ने पूरी श्रद्धा और आस्था से देखा।' अरुण गोविल ने फिल्म निर्माता एवं राइटर्स पर चर्चा करते हुए कहा कि 'आपको हमारी नीव, जड़ और धार्मिक संस्कृति से छेड़छाड़ करने का अधिकार नहीं है।' इसके अतिरिक्त उन्होंने ये भी कहा कि 'क्रिएटिविटी के नाम पर धर्म का मजाक ना बनायें।' वीडियो के आखिर में अरुण गोविल ने पीएम नरेंद्र मोदी को, धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को पहचान दिलाने के लिये आभार भी व्यक्त किया। 

टीना दत्ता के बाद अब्दू की दीवानी हुईं ये साउथ एक्ट्रेस, सलमान खान के सामने किया प्यार का इजहार

इस मशहूर एक्टर ने की थी पत्नी के साथ मारपीट! अब खुद दिया ये बड़ा बयान

'मैं मरना चाहता हूं…' आखिर क्यों इमोशनल हुए अब्दू?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -