उर्वशी ढोलकिया की उड़ी रातों की नींद, ट्वीट कर मुंबई पुलिस से मांगी मदद
उर्वशी ढोलकिया की उड़ी रातों की नींद, ट्वीट कर मुंबई पुलिस से मांगी मदद
Share:

देशभर में कोरोना के कारण बीते 2 महीनों में खतरनाक मंजर देखने को मिला है। कोरोना मामलों को कम करने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इस के चलते लोग अपने-अपने घरों में रहने को विवश है। कोरोना के मामलों को कम करने के लिए सरकार को कोई दूसरा विकल्प भी नहीं सूझ रहा है। सारा दिन लोग कोरोना से संबंधित कई सारी भयभीत कर देने वाली खबरों से रूबरू हो रहा है। वही इसी लॉकडाउन फेज में मान लीजिए किसी की रात की नींद कंस्ट्रक्शन वर्क से प्रभावित हो जाए तो वो व्यक्ति क्या करे? ऐसा ही कुछ टेलीविज़न की कोमोलिका उर्वशी ढोलकिया के सथ देखने को मिला। अभिनेत्री ने अपना दुखड़ा साझा भी किया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...

दरअसल उर्वशी ढोलकिया के जुहू स्थित निवास के समक्ष कॉन्स्ट्रक्शन वर्क चल रहा है। हाल ही में इसी के कारण उनका रात में सोना दुर्लभ हो गया। रात के 2 बजे कॉन्स्ट्रेक्शन वर्क के चलते अभिनेत्री की रात की नींद खराब हो गई। आम दिन होते तो अभिनेत्री किसी प्रकार ये झेल लेतीं। लेकिन लॉकडाउन के नियमों के अनुसार कोई भी कार्य शाम ढलने के पश्चात् नहीं किया जाएगा। ऐसे में उर्वशी के घर के सामने कोई कॉन्सट्रेक्शन वर्क कैसे हो सकता है। 

वही इस बात से वे नाराज हैं तथा उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बारे में खुलासा भी किया है। उनकी पोस्ट के पश्चात् पुलिस ने एक्शन भी लिया लेकिन हालात उसके पश्चात् भी नहीं सुधरे और काम जारी रहा। ऐसे में अभिनेत्री ने कई सारे ट्वीट्स के जरिए अपनी बात रखी है तथा सबूत के रूप में अपनी सोसाइटी से वीडियो भी साझा किए हैं। अभिनेत्री ने लिखा- 'जुहू में रात के 2 बजे ये हो रहा है। मैं चकित हूं कि आखिर इसकी अनुमति किसने दी। ऊपर से इन लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा है। 

तौकते चक्रवात से खुद को बचाने के लिए मनीष पॉल ने बताया अनोखा तरीका, शेयर की पोस्ट

शादी की खबरों को लेकर गीता कपूर ने किया बड़ा खुलासा, खोला सिंदूर लगाने का राज

रेड ड्रेस में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, फोटोज देख उड़ी फैंस की नींद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -