कोरोना की चपेट में आए टीवी कपल प्रियंका-विकास कलंत्री
कोरोना की चपेट में आए टीवी कपल प्रियंका-विकास कलंत्री
Share:

टेलीविज़न वर्ल्ड के लोकप्रिय कपल विकास कलंत्री तथा उनकी वाईफ प्रियंका COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ने स्वयं को होम क्वारनटीन कर लिया है। विकास ने COVID-19 होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। साथ ही विकास कलंत्री ने ट्वीट कर लिखा- मैं और मेरी वाईफ प्रियंका कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हम दोनों में COVID-19 के कम लक्षण दिखे हैं। हम होम क्वारनटीन में हैं तथा अपना बहुत ध्यान रख रहे हैं। हमने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। कोई भी व्यक्ति जो बीते कुछ दिनों में हमसे मिला हो वो आवश्यक एहतियात बरतें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Please take care ????????????????

A post shared by Vikaas Kalantri (@vikaaskalantri) on

COVID-19 होने की जानकारी देने के पश्चात् टेलीविज़न सेलेब्स ने प्रियंका तथा विकास की सलामती की कामना की है। रश्मि देसाई, हैली शाह, रोमित राज जैसे स्टार्स ने कपल की स्पीडी रिकवरी की प्रार्थना की है। प्रशंसक भी कपल के शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना मांग रहे हैं। आपको बता दें, प्रियंका-विकास सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहते हैं। उनकी जोड़ी प्रशंसकों को बहुत पसंद आती है।

वही इन दिनों कई टीवी स्टार्स COVID-19 की चपेट में आए हैं। इश्कबाज फेम अभिनेत्री नवीना बोले ने भी अपने COVID-19 संक्रमित होने की सुचना दी है। वे भी होम क्वारनटीन में हैं। वहीं लोकप्रिय कपल गुरमीत चौधरी तथा देबीना बनर्जी भी COVID-19 पॉजिटिव हैं। उन्होंने भी स्वयं को होम क्वारनटीन कर लिया है। पिछले दिनों भी कुछ सितारों को COVID-19 हुआ था। परन्तु अब वे इस वायरस से जंग जीत चुके हैं। इसी के साथ बीते कुछ दिनों में कोरोना की चपेट में कई स्टार्स आ चुके है।

प्रेग्नेंसी को लेकर टीजे सिद्धू को यूजर्स ने किया ट्रोल, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

आखिर क्यों बिग बॉस छोड़ना चाहते थे सलमान ?

बिग बॉस 14 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट है राधे मां, लीक हुई मिनी स्कर्ट में तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -