जानिए आखिर कौन थे सिद्धार्थ शुक्ला?
जानिए आखिर कौन थे सिद्धार्थ शुक्ला?
Share:

टीवी जगत के जाने माने मशहूर सुपरस्टार सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनकी आयु 40 वर्ष थी। उन्हें मुंबई के कपूर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। सिद्धार्थ शुक्ला को टेलीविज़न शो "बालिका वधू" में अपने किरदार के लिए बहुत लोकप्रियता प्राप्त हुई थी। कूपर हॉस्पिटल के एक अधिकारी ने उनके निधन की पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला को प्रातः दिल का दौरा पड़ा था। पुलिस का कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है तथा उनके साथ रहने वाले व्यक्तियों के बयान लिये जा रहा हैं।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर थे। वह अपने पीछे अपनी मां एवं दो बहनों को छोड़कर गये हैं। उनके देहांत से टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्हें हॉस्पिटल में मृत स्थिति में लाया गया था। उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर का आरम्भ किया था। तत्पश्चात, उन्हें टीवी शो "बाबुल का आंगन छूटे ना" में मुख्य किरदार मिला थी। "बालिका वधू" ने उन्हें घर-घर लोकप्रिय कर दिया था। 

वही सिद्धार्थ शुक्ला को वर्ष 2005 में ग्लैडरैग्स मैनहंट ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मॉडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। टेलीविज़न शो बालिका बधु के मशहूर फेस होने के लिए उन्हें वर्ष 2012 में गोल्डन पेटल अवॉर्ड दिया गया था। सिद्धार्थ कोआईटीए ने साल 2013 में टेलीविज़न शो बालिका वधू के लिए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार दिया था। उन्हें वर्ष 2015 में फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के लिए स्टारडस्ट अवार्ड दिया गया था।

मनोरंजन जगत को बड़ा झटका, मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कहेंगे मोहसिन-शिवांगी!

प्रोमो: कपिल के शो में रणबीर की गर्लफ्रेंड को लेकर बहन रिद्धिमा ने खोला बड़ा राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -