Ekta Kapoor के बेटे को लेकर मोना सिंह ने किया यह दावा
Ekta Kapoor के बेटे को लेकर मोना सिंह ने किया यह दावा
Share:

मुंबईः टीवी की प्रसिध्द लेखक,निर्माता और निर्देशक एकता कपूर के घर एक नन्हे बच्चे का जन्म हुआ है। एकता ने अपनी बेस्टफ्रेंड मोना सिंह के साथ एक वीडियो साझा की हैं जिसमें मोना ने कहा है कि उनका पुत्र एकता जैसा नही दिखता है। एकता कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट में एक वीडियो शेयर की हैं जिसमें उनका बेटा रवि अभिनेत्री मोना सिंह की गोद में हैं। इस वीडियो में एकता कपूर मोना से पूछती हैं कि क्या उनका पुत्र उनकी तरह दिखता हैं। इस प्रश्न पर मोना बड़े दिलचस्प अंदाज में एकता को उत्तर दिया है।

मोना पहले एकता के बेटे को एक बार देखती हैं और बोलती हैं ‘बिल्कुल नही, ये बहुत प्यारा और खूबसूरत है’। इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता ने लिखा है ‘दोस्त सच बोलते हैं ’। इस वीडियो पर टीवी और बॉलीवुड की कई नामी कलाकारों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। आपको बता दें कि बेटे रवि के जन्म से ही एकता कपूर ने उनका चेहरा छिपा कर रखा है। एकता कपूर ने यूं तो कई सभी पिक्स शेयर की हैं लेकिन एक में भी बेटे का फेस साफ दिख नही पा रहा है। हाल ही में मोना सिंह के साथ डाली गई वीडियो में भी रवि की पीठ दिख रही है।

ऐसे में एकता के बेटे का फेस किससे मिलता है इस बात का अंदाजा किसी प्रशंसक को नही है। बता दें कि एकता सैरोगेसी की मदद से मां बनी हैं। उन्होने कई बार कंसीव करने का प्रयास किया था लेकिन वे कर नही पायी जिसके चलते 43 की उम्र में उन्होने डॉक्टर की सलाह पर सैरोगेसी की सहायता ली थी। एकता ने गंदी बात और अपहरण जैसी वेब सीरीज बना चुकी हैं।

'निया शर्मा' ने बोल्ड लुक में समुद्री लहरों का लिया मजा, फैंस ने किए भर-भरकर लाइक

कभी 1500 रु कमाता था टीवी का यह कलाकार, अब है करोड़ों का मालिक

इस कारण रवीना टंडन ने बीच में छोड़ा नच बलिए 9, सुनकर शॉक्ड हो जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -