शोएब इब्राहिम ने इस खास अंदाज में कहा फैंस से 'चांद मुबारक'
शोएब इब्राहिम ने इस खास अंदाज में कहा फैंस से 'चांद मुबारक'
Share:

टीवी का जाना माना शो बिग बॉस 12 की विनर रह चुकीं दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम ने रमजान के मौके पर फैन्स को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही दीपिका ने शनिवार को कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। वहीं इन तस्वीरों में वह शोएब के अलावा अपनी सास के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही दीपिका ने तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, इन मुस्कुराहटों से बढ़कर अब और क्या मांगू ऊपरवाले से, अपने खजाने का ये सबसे कीमती जेवर उसने हमें दे दिया है।

इसके साथ ही दीपिका ने शोएब के साथ अपनी पहली सहरी की तस्वीरें भी शेयर कीं। वहीं उन्होंने लिखा, पहली सहरी रमादान वाइब्स। इसके साथ ही दीपिका ने रमजान के चांद की तस्वीर शेयर कर सबको चांद मुबारक कहा।शोएब ने दी घर में रहने की सलाह: दीपिका के पति शोएब ने एक वीडियो मैसेज के जरिए अपने मुस्लिम भाईयों से रमजान में घर में रहने और लॉकडाउन में घर से बाहर न निकलने की गुजारिश की। वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, दुआ किया करो और दुआ के साथ सब्र भी किया करो, क्योंकि वो सबकी सुनता है, पर किसी किसी को सब्र के लिए भी चुनता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की शो 'ससुराल सिमर का' (2011) के सेट से दोस्त बने दीपिका और शोएब 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शोएब ने फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में दीपिका को 'नच बलिए' (2017) के सेट पर शादी के लिए प्रपोज भी किया था। वहीं जिसके बाद फरवरी 2018 में दोनों ने शादी कर ली। दीपिका की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने को-एक्टर रौनक सैमसन से 2009 में पहली शादी की थी। दोनों जनवरी 2015 में अलग हुए थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087) on

खुद को फिट रखना जानती है मोहिना कुमारी

रामायण के रावण आये राम और लक्ष्मण के सपोर्ट में, कही ऐसी बात

सुनील लहरी ने बताया युद्ध के सीन शूट करने हो जाते थे घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -